खेल

IND vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स ने बरपाया कहर, 50 रन के भीतर टीम इंडिया के 5 विकेट गिरे

IND vs AUS 3rd Test: इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए दो बदलाव किए हैं. टीम में केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को मौका दिया गया. वहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव भी तीसरे टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला है. वहीं भारतीय टीम की शुरुआत बेहत खराब रही जब कप्तान रोहित शर्मा (12) कुहेनमैन की गेंद पर स्टंप हो गए.

टीम इंडिया के 5 विकेट गिरे

इसके बाद कुहेनमैन ने टीम इंडिया को एक और झटका दिया जब शुभमन गिल (21) उनकी गेंद पर स्मिथ को कैच थमा बैठे. वहीं 36 रनों के स्कोर पर लियोन ने चेतेश्वर पुजारा (1) को क्लीन बोल्ड कर भारत को तीसरा झटका दिया. टीम इंडिया का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला अभी तक गलत साबित होता नजर आ रहा है. 44 रनों के स्कोर पर टीम ने रवींद्र जडेजा (4) का विकेट भी खो दिया है, जिन्हें लियोन ने पवेलियन भेजा. विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी है. श्रेयर अय्यर भी बिना कोई रन बनाए कुहेनमैन की गेंद पर पवेलियन लौट गए.

इंदौर की पिच ने बल्लेबजों को शुरू के आधे घंटे में ही बहुत परेशान किया है, जिसके कारण बल्लेबाजों को स्पिनर्स की गेंद संभालना बेहद मुश्किल हो रहा है. वहीं स्टीव स्मिथ की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम का मनोबल जरूर ऊंचा है. तीसरे टेस्ट मैच में स्टार्क भी खेल रहे हैं जबकि कैमरन ग्रीन को भी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से प्लेइंग 11 में जगह मिली है.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में भारत ने नागपुर में ऑस्ट्रेलिया को पारी के अंतर से हराया था. वहीं दूसरे टेस्ट में दिल्ली में टीम इंडिया ने तीसरे दिन ही ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: क्रिकेट फैंस को झटका, चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह बाहर, BCCI नहीं लेना चाहता रिस्क!

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11: उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मार्नस लबुशेन, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहेनमैन

टीम इंडिया प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

10 hours ago