होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अक्षय कुमार की 'सेल्फी' से हुई पूरी तरह उम्मीद खत्म
Selfie Box Office Collection Day 5 : अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं. वहीं, लेटेस्ट रिलीज ‘सेल्फी’ ने भी एक्टर के सारे उम्मीदों पर पानी फेर दिया. सेल्फी का ओपनिंग डे से ही खराब प्रदर्शन रहा है और अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप है. फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं, ऐसे में सेल्फी अपनी लागत का आधा भी नहीं वसूल पाई है. आइए यहां जानते हैं कि रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने कितना बिजनेस किया.
अक्षय कुमार और राज मेहता की जोड़ी ने गुड न्यूज जैसी सुपरहिट फिल्म दी, लेकिन दूसरी बार में ये जोड़ी पूरी तरह से फेल हो गई और दर्शकों को उनकी हालिया रिलीज फिल्म से निराशा हाथ लगी. सेल्फी लोगो को आकर्षित नहीं कर पाई बॉक्स ऑफिस पर कमाई की बात करें तो फिल्म काफी कम कलेक्शन कर पाई है.
–सेल्फी’ ने पहले दिन 2.55 करोड़ रुपये बटोरे.
–‘सेल्फी’ ने दूसरे दिन की 3.80 करोड़ की कमाई.
–सेल्फी ने तीसरे दिन 3.90 करोड़ रुपये बटोरे.
–चौथे दिन अक्षय कुमार की फिल्म महज 1.3 करोड़ रुपए का बिजनेस कर सकी.
–सैकलिन की रिपोर्ट के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘सेल्फी’ ने पांचवें दिन 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की है.
–‘सेल्फी’ का कुल कलेक्शन अब 12.70 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढ़ें- कोरियाई दूतावास के कर्मचारियों का ‘नाटू-नाटू’ गाने पर पर जमकर किया डांस, PM Modi ने शेयर की वीडियो
‘सेल्फी’ अपने पहले वीकेंड पर सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हैरानी की बात यह है कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद यह फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचाने में नाकाम रही है. फिल्म में अक्षय-इमरान के अलावा नुसरत भरूचा और डायना पेंटी ने भी अहम भूमिका निभाई है. बता दें कि ‘सेल्फी’ मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. मूल फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी. वहीं, 150 करोड़ के बजट में बनी ‘सेल्फी’ दिवालिया हो गई है. वहीं अगर अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगे. अक्षय ने सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है.
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…