IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (14 दिसंबर) से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में शुरू हुआ. इस अहम मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिले हैं.
भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दो बदलाव किए हैं. तेज गेंदबाज आकाश दीप को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. उन्होंने हर्षित राणा की जगह ली है, जो एडिलेड टेस्ट में महंगे साबित हुए थे. इसके अलावा, अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इस मैच से बाहर रखा गया है. उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका मिला है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है. अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है. उन्होंने स्कॉट बोलैंड को रिप्लेस किया है, जिन्होंने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था.
टॉस के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. थोड़ा बादल छाया हुआ है और पिच पर थोड़ी घास भी है, साथ ही पिच अभी थोड़ी नरम लग रही है. हम इन हालातों का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं. सीरीज में अभी काफी क्रिकेट खेली जानी है. दोनों टीमों ने पिछले दो मैचों में अच्छा खेल दिखाया है. यह हमारे लिए बड़ा मैच है, और हमें वही करना है जो हमसे उम्मीद है.”
रोहित ने आगे कहा, “हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे. हमें समझना होगा कि कुछ अहम मौकों को भुनाना जरूरी है, जो हम पिछले मैच में नहीं कर पाए थे और इसी वजह से हारे. माहौल शानदार है, खिलाड़ी इस मैच को लेकर उत्साहित हैं. हम यहां खेलने के लिए तैयार हैं. पिच फिलहाल थोड़ी नरम लग रही है और हालात थोड़े बादलों से घिरे हैं, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी के लिए स्थिति बेहतर हो जाएगी.”
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी ही करते. अब तक की सीरीज शानदार रही है. पिछले हफ्ते के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं, लगभग हर खिलाड़ी ने सीरीज में योगदान दिया. यह हमारे लिए अच्छा रहा. तैयारी भी काफी अच्छी हुई है. एडिलेड में मैच जल्दी खत्म होने से हमें यहां जल्दी आने और जमने का समय मिल गया. टीम में सिर्फ एक बदलाव किया है, स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया गया है.”
भारत की टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया की टीम: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड
बता दें कि सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला गया था जहां भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी. वहीं दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए भारत को हराया. दूसरा मैच एडिलेड में खेला गया जो एक डे-नाईट टेस्ट मैच था. फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और दोनों टीमें इस मैच में बढ़त लेने के इरादे से उतरेंगी.
-भारत एक्सप्रेस
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…
आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…
रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…
राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…