-भारत एक्सप्रेस
Photo- BCCI (@BCCI) / Twitter
IND vs BAN: वनडे सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया ने टेस्ट मैच में शानदार वापसी की. पहले टेस्ट मैच में भारत का दबदबा कायम है. मैच के दिन खत्म हो चुके है और पूरी तरह से ये मैच टीम इंडिया के झोली में है. पहली पारी में भारत का स्कोर 404 रन था. जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर महज 133 रन बनाए हैं. मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश के सामने फॉलोऑन से बचने की चुनौती होगी. जिसके लिए मेजबान टीम को 72 रन की जरूरत है. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं.
वहीं मोहम्मद सिराज (3 विकेट) ने और उमेश यादव (1 विकेट) ने भी कसी हुई गेंदबाजी की. बांग्लादेश के बल्लेबाजों की बात करे तो ये टीम पूरी तरह से फ्लॉप रही. केवल मुशफिकुर रहीम ने क्रीज पर पांऊ जमाए जरूर लेकिन वो भी टीम की ओर से सबसे ज्यादा 28 रन ही बना पाए.
ये भी पढ़ें: Arjun Tendulkar: ‘भूल जाओ तुम सचिन के बेटे हो..’ योगराज सिंह के गुरूमंत्र ने किया कमाल!
कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 4 विकेट हासिल किए
कुलदीप यादव ने 22 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी की और विरोधी बल्लेबाजों पर अपना शिकंजा कसा. कुलदीप ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी स्पिन से ऐसा कोहराम मचाया कि बांग्लादेशी बल्लेबाज परेशान हो गए. कुलदीप ने दूसरे दिन 10 ओवरों में 33 रन दिए और 4 विकेट निकाले और इसमें बांग्लादेश के दो सबसे बड़े बल्लेबाज भी थे- कप्तान शाकिब अल हसन और पूर्व कप्तान मुशफिकुर रहीम.
न केवल गेंदबाजी बल्कि कुलदीप यादव ने बल्लेबाजी में भी अपना बेहतरीन योगदान दिया. भारतीय पारी को आगे बढ़ाते हुए इस खिलाड़ी ने 40 रन जोड़े थे.
लिटन दास vs सिराज
इस मैच के दूसरे दिन चटगांव टेस्ट मैच में लिटन दास और मोहम्मद सिराज के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली. ऑनफील्ड अंपायर ने किसी तरह मामला शांत कराया. हालांकि लिटन दास को सिराज से पंगा लेना भारी पड़ा और अगली ही गेंद पर वह बोल्ड भी हो गए थे. यह घटना बांग्लादेश की पहली पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ. इसके बाद अगली ही गेंद पर सिराज ने लिटन दास को बोल्ड कर दिया जिसके बाद कोहली ने भी बांग्लादेशी बल्लेबाज की खिंचाई की.
-भारत एक्सप्रेस
EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…
SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…