खेल

IND vs BAN: चौथे दिन बांग्लादेश का स्कोर 272/6, जीत से 4 कदम दूर टीम इंडिया

Ind vs Ban 1st Test Day4 highlights: बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने शनिवार को तीन विकेट चटकाए जिससे भारत बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में आसान जीत के करीब पहुंच गया. पहले टेस्ट के चौथे दिन की समाप्ति पर मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में 272/6 पर सिमट गई. टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम जीत से चार विकेट दूर है. वहीं बांग्लादेश को अभी 241 रन बनाने हैं. इस पूरे मुकाबले में भारत की स्पिन गेंदबाजी शानदार रही. पहले कुलदीप और अब अक्षर पटेल बांग्लादेशी बल्लेबाजों को परेशान करते दिखे.

टीम इंडिया जीत से 4 कदम कूर

टीम इंडिया ने मेजबानों को 513 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन इस मुश्किल टारगेट को हासिल करना बांग्लादेशी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश का स्कोर- 272/6 है.

ये भी पढ़ें: FIFA WC: मेसी, एम्बाप्पे या कोई और.., कौन जीतेगा ‘Golden Boot’, किसके नाम है सबसे ज्यादा गोल, जानिए

शाकिब अल हसन 40 और मेहदी हसन मिराज 9 रन बनाकर नाबाद हैं. पांचवे दिन उन्हें तेजी से रन बनाने होंगे. जबिक भारत को अब महज 4 विकेट चटकाने हैं.

जाकिर हसन का डेब्यू शतक

चौथे दिन के खेल में बांग्लादेश की ओर से जाकिर हसन (100) ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जमाया. वे डेब्यू पर शतक जमाने वाले चौथे बांग्लादेशी बल्लेबाज बने हैं.

अक्षर-कुलदीप के आगे बांग्लादेश का सरेंडर

अब तक भारतीय गेंदबाजी शानदार रही है. खासकर स्पिन गेंदबाजों ने कमाल किया. पहली पारी में कुलदीप यादव का मैजिक चला तो दूसरी पारी में अक्षर पटेल मेजबान टीम के बल्लेबाजों पर हावी नजर आए. चौथे दिन अक्षर पटेल के नाम तीन विकेट रहे.

जानें अब तक मैच में क्या-क्या हुआ

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बांग्लादेश के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा. मेजबान टीम पहली पारी में बुरी तरह फ्लॉप रही और महज 150 रन के टोटल पर ऑलआउट हो गई. दूसरी पारी में बड़ी बढ़त के साथ मैदान में उतरी टीम इंडिया ने 258 रन के स्कोर पर पारी घोषित करने का फैसला किया. अब बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 513 रन का लक्ष्य है. इस टारेगट का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने शुरुआत तो अच्छी कि लेकिन पहले सेशन का खेल खत्म होने के बाद भारत ने कमबैक किया. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपने 6 विकेट गंवा दिए. यानी अब भारत अपनी जीत से महज 4 कदम दूर है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

4 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

4 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

21 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

35 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

58 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago