खेल

IND vs BAN 1st Test: चटगांव टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को 188 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

Ind vs Ban 1st Test Day 5, HIGHLIGHTS: भारत ने चटगांव टेस्ट मैच में दिखाया कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीमों में से एक क्यों है. पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अय्यर और पुजारा के बीच एक अच्छी साझेदारी की बदौलत 400 से अधिक रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की टीम पूरी तरह से फ्लॉप हुई. बड़ी बढ़त के साथ एक बार फिर दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने दमखम दिखाया. गिल और पुजारा ने शतक जमाए क्योंकि पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई थी.

गेंदबाजी के मोर्चे पर, भारत इस बात से बहुत खुश होगा कि कुलदीप यादव एक बार फिर अपना मैजिक शो दिखाने में कामयाब हो रहे हैं. उन्होंने पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट हासिल किए, जिसमें पहली पारी में पांच विकेट शामिल थे. इस जीत में सभी ने अपना-अपना योगदान दिया या यूं कह लीजिए टीम इंडिया ने बेस्ट टीम परफॉर्मेंस के दम पर 188 रन से पहला टेस्ट मैच जीत लिया.

ये भी पढ़ें: FIFA WC, ARG vs FRA: मेसी vs एमबाप्पे, खत्म होगा अर्जेंटीन का इंतजार या फ्रांस रचेगा इतिहास?

टीम इंडिया के लिए ये जीत बेहद खास

भारत ने बांग्लादेश को 324 रनों पर आउट कर पहले टेस्ट मैच में 188 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है. वनडे सीरीज में हार के बाद, इस जीत ने टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाया होगा. दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की मौजूदगी से टीम इंडिया का मनोबल बढ़ेगा और इस जीत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी भारत को फायदा मिलेगा.

मैच हाइलाइट्स

चटगांव टेस्ट में भारत ने अपना दबदबा कायम रखा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बांग्लादेश के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा. मेजबान टीम पहली पारी में बुरी तरह फ्लॉप रही और महज 150 रन के टोटल पर ऑलआउट हो गई. दूसरी पारी में बड़ी बढ़त के साथ मैदान में उतरी टीम इंडिया ने 258 रन के स्कोर पर पारी घोषित करने का फैसला किया.

जिसके बाद बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 513 रन का लक्ष्य था. इस टारेगट का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने शुरुआत तो अच्छी कि लेकिन पहले सेशन का खेल खत्म होने के बाद भारत ने कमबैक किया. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपने 6 विकेट गंवा दिए. यानी 5वें दिन भारत को 4 चटकाने थे. बांग्लादेश ने मैच के आखिरी दिन महज 52 रन जोड़े और कुछ ही देर में 324 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाजी शानदार रही. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के आगे मेजबान टीम सरेंडर करती दिखी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago