Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IND VS BAN: किस्मत हो तो Shubman Gill जैसी, बांग्लादेशी फैन का छलका दर्द, बोले- हम करे तो करे क्या?

IND vs BAN:बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में शुभमन गिल ने पहला टेस्ट शतक जमाया. उन्होंने छक्का जमाकर शतक पूरा किया. टीम की कुल बढ़त 425 रन हो गई है.

IND vs BAN

Photo- BCCI (@BCCI) / Twitter

SHOCKING! DRS IND vs BAN: बांग्लादेश और भारत के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन एक गजब नजारा देखने को मिला. इसकी उम्मीद ना तो क्रिकेट फैंस को होगी और ना ही दोनों टीमों को. दरअसल, भारत की दूसरी पारी के 32वें ओवर की पहली गेंद पर यासिर अली ने शुभमन गिल को डाली जिसे वो मिस कर गए. गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से स्पिन होकर गिल के पैड पर जा लगी. बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने एकजुट होकर अपील की लेकिन मैदानी अंपायर ने उंगली नहीं उठाई. बाग्लादेश के कप्तान ने अपने खिलाड़ियों से चर्चा की और फिर रिव्यू के लिए गए. अंपायर ऊपर गए लेकिन तभी एक चौंकाने वाला जवाब आया. अंपायर को बताया गया कि डीआरएस कैमरा नीचे था और वे इस डिलीवरी की समीक्षा नहीं कर पाएंगे.

क्रिकेट फैंस ने बीसीबी और आईसीसी पर निशाना साधा क्योंकि एक अंतरराष्ट्रीय मैच में इस तरह कि तकनीकी खराबी के साथ ऐसी चौंकाने वाली घटना हुई जो मेजबान बोर्ड के लिए बड़ी परेशानी है.

ये भी पढ़ें: Team India: ‘ऋषभ मोटे हैं’, इस पाकिस्तानी ने Rishabh Pant की फिटनेस पर उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर फैंस के आए मजेदार रिएक्शन

https://twitter.com/_I_QuAcK_/status/1603659065288450049?s=20&t=d6PpfiPkFBxrEt0LXhRgJg

किस्मत हो तो गिल जैसी!

यहां शुभमन गिल को लकी इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अगर अंपायर ने उन्हें आउट दिया होता और ये खिलाड़ी डीआरएस लेता, फिर बॉल ट्रैकिंग तकनीक काम नहीं कर रही होती तो भारतीय ओपनर को पवेलियन लौटना पड़ता.  बांग्लादेश के खिलाड़ी इस तकनीकी खराबी से निराश थे. हालांकि, अगर उन्होंने इसे लिया होता, तो वे एक DRS खो सकते थे. गेंद स्पष्ट रूप से लाइन के बाहर पिच कर रही थी. ऊपर से गिल को नॉट आउट दिया गया था. जिसके बाद रिव्यू भी बांग्लादेश को गंवाना पड़ता.

शुभमन गिल का शानदार शतक

पहली पारी में फ्लॉप होने वाले शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शानदार कमबैक करते हुए शतक जड़ा है. 149 गेंदों पर 10 चौके, 2 छक्के के साथ इस बल्लेबाज ने 104 रन की पारी खेली और अब क्रीज पर डटे हुए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital