मनोरंजन

Avtar The Way of Water: जेम्स कैमरून की इमेजिनेशन और टेक्नोलॉजी का लाजवाब नमूना है अवतार 2, थियेटर में धमाल मचाने को है तैयार

Avatar- The Way of Water: रिलीज से पहले ही फिल्म अवतार 2 सुर्खियों में है. ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की खास बात ये है कि फिल्म के हर सीन आपको आश्चर्यचकित करने वाले हैं. ये फिल्म मशहूर निर्माता और निर्देशक जेम्स कैमरून ने बनाई है. जेम्स कैमरून एक कनाडियन फिल्म निर्देशक,पटकथा लेखक और निर्माता हैं. फिल्म अवतार का ये दूसरा सिक्वल है. फिल्म के पहले पार्ट ने भी खूब धमाल मचाया था.

इससे पहले, Avatar का पहला भाग 2009 में रिलीज हुआ था. इस फिल्म का नाम पहले प्रोजेक्ट 880 था लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर अवतार किया गया. इस फिल्म का अनुमानित बजट $300 मिलियन से अधिक था और इसे पूरी तरह से कंप्यूटर के जरिए एनीमेशन के तहत बनाया गया है. इस फिल्म की स्क्रिप्ट 80 पन्नों में लिखी गयी थी. यह स्क्रिप्ट उन्होंने 1995 में ही लिखी थी. जब आप फिल्म देख रहे होंगे तो आप को ये ख्याल जरूर आयेगा कि आखिर जेम्स कैमरून ने पैंडोरा नामक दुनिया को किस तरह से कल्पना की होगी, फिर उसे लिखा होगा और उसे हकीकत में कैसे उतारा होगा.

आपको बताते चलें कि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा पानी के नीचे फिल्माया गया है जो कि फिल्म के नाम से ही जाहिर होता है. फिल्म में पानी के भीतर फिल्माए गए सभी के सभी एक्शन बेहद ही शानदार हैं और उतने ही बारीकी से इसे पर्दे पर उतारा भी गया है. बागी बनकर एक नावी बन जाने वाले और पैंडोरा में अपनी दुनिया बसा लेने वाले जैक सली से बदला लेने और पैंडोरा नामक रचित दुनिया पर कब्ज़ा करने की इस कहानी में इंसानी जज्बातों का भी खयाल रखा गया है और उसे तवज्जो भी दी गयी है. फिल्म की पूरी कहानी को आप देखेंगे तो ये जैक सली और उसके परिवार के आस-पास घूमती दिखेगी.

ये भी पढ़ें: Avatar The Water: एडवांस बुकिंग में अवतार 2 ने काटा गदर, टिकटों की बिक्री उड़ा देगी होश

कल्पना और आधुनिक टेक्नोलॉजी का बेजोड़ संयोजन

यह फिल्म 3.12 घंटें की है. इस फिल्म में जेम्स कैमरून की लाजवाब कल्पना और आधुनिक टेक्नोलॉजी का बेहद ही शानदार मेल है, जिसे थ्रीडी फॉर्मेट में और बड़े पर्दे पर देखना एक शानदार अनुभव होगा और इस तरह की फिल्म देखते समय आपको कभी भी बोरियत महसूस नहीं होगी. फैंस जेम्स कैमरून के इस सिनेमाई कारनामे को एक लम्बे समय तक याद रखेंगे .

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

42 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

56 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago