खेल

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी ODI से तीन खिलाड़ी हुए बाहर, ‘चाइनामैन’ बॉलर की टीम में एंट्री

IND vs BAN 3rd ODI: बीते कुछ टाइम से टीम इंडिया (Team India) पर इंजरी की मार पड़ी है. पहले एशिया कप फिर टी-20 वर्ल्ड कप और अब बांग्लादेश दौरे पर भी ये सिलसिला जारी है. इंजरी से परेशान टीम इंडिया पहले ही बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज गंवा चुक है. इतना ही नहीं अब वनडे सीरीज के आखिरी मैच (IND vs BAN 3rd ODI) से पहले टीम इंडिया में कई बदलाव किए गए हैं. दरअसल, तीन बड़े खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि एक खिलाड़ी की एंट्री की गई है. बता दें, दूसरे वनडे में चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम की कमान केएल राहुल टीम के हाथों में होगी. कप्तान के अलावा कुलदीप सेन और दीपक चाहर भी इस मैच से बाहर होंगे. जबकि स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में एंट्री मिली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को इन बदलाव की घोषणा की है.

कुलदीप यादव टीम में शामिल

बीसीसीआई ने कुलदीप यादव को तीसरे और अंतिम वनडे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया है. गौरतलब है कि भारत ने मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 0-2 से गंवा दी है. लेकिन खिलाड़ियों की चोटों और फिटनेस समस्याओं से परेशान भारतीय टीम को तीसरे और आखिरी वनडे में जीत हासिल करनी होगी और बांग्लादेश को ‘क्लीन स्वीप’ से रोकने का होगा.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: टीम इंडिया पर चोट की मार, कप्तान रोहित शर्मा और ये तेज गेंदबाज टेस्ट सीरीज से OUT!

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम:

केएल राहुल (C & WK), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (WK), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव.

चोट से परेशान है टीम इंडिया

रोहित शर्मा और शमी से पहले ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जाडेजा बाहर है. इन दोनों खिलाड़ियों की कमी टीम को खल रही थी. इसके बाद कप्तान और शमी का चोटिल होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है. ध्यान देने वाली बात ये है कि आखिर खिलाड़ी इतने चोटिल क्यों हो रहे हैं. खुद कप्तान रोहित शर्मा ने भी NCA पर अब सवाल उठा दिए हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

48 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

52 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago