खेल

Virat Kohli ने बांग्लादेशी ऑलराउंडर को दिया ‘स्पेशल गिफ्ट’, सीरीज में भारत की सबसे बड़ी टेंशन था ये खिलाड़ी

IND vs BAN: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज (IND vs BAN) का दूसरा मैच किसी तरह जीत लिया. टीम को आखिरी पारी में 145 रन का टारगेट दिया गया था. भारत के 7 बल्लेबाज 74 रन बनाकर आउट हो चुके थे. इसके बाद टीम की हार साफ नजर आने लगी थी लेकिन फिर श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने 71 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी. बांग्लादेश के लिए ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) ने 5 विकेट लिए. न केवल टेस्ट सीरीब बल्कि वनडे में भी इस युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी ने टीम इंडिया को परेशान किया. इस खिलाड़ी के धमाकेदार परफॉर्मेंस से विराट कोहली भी खुश नजर आए. बता दें, कोहली ने मेहदी हसन को एक ‘स्पेशल गिफ्ट’ दिया.

मेहदी हसन के लिए खास रही सीरीज

बांग्लादेश के 25 वर्षीय ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज के लिए यह दौरा बेहद खास था. अब दौरा खत्म होने के बाद मेहदी को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक खास तोहफा दिया है. विराट ने मिराज को अपनी वनडे जर्सी भेंट की. कोहली ने इस पर ऑटोग्राफ देने के साथ उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं .मेहदी ने ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: बांग्लादेश में कैसे बची टीम इंडिया की लाज? जानिए इस दौरे की 4 बड़ी बातें

सीरीज में भारत की सबसे बड़ी टेंशन था ये खिलाड़ी

मेहदी हसन मिराज के लिए भारत का बांग्लादेश दौरा यादगार रहा. उन्होंने वनडे सीरीज के पहले मैच में अपनी टीम को जीत दिलाई थी. इस खिलाड़ी ने सीरीज के दूसरे मैच में शतक जड़ा था. साथ ही गेंद से भी कमाल किया था. बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली. मेहदी को पहले दो मैचों में मैन ऑफ द मैच और फिर मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.

टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 11 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने मीरपुर टेस्ट की दूसरी पारी में विराट कोहली के अलावा शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत को भी आउट किया. एक समय ऐसा लग रहा था कि वह अपनी टीम को भारत के खिलाफ पहली टेस्ट जीत की ओर ले जा रहे हैं. लेकिन अश्विन और अय्यर की जोड़ी ने उनके इस सपने को चकनाचूर कर दिया. बता दें, मिराज ने 37 टेस्ट में 146 विकेट लिए हैं इसके अलावा उन्होंने वनडे में 79 और T20I में 8 विकेट लिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

15 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

21 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

40 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

43 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

57 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

1 hour ago