मनोरंजन

Alia Bhatt Ranbir Kapoor: आलिया-रणबीर हुए रोमांटिक, शेयर की KISS करते हुए फोटो…

Alia Bhatt Ranbir Kapoor:  क्रिसमस के इस मौके पर फिल्मी सितारों ने भी क्रिसमस सेलिब्रेट किया. ये साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए बहुत खास रही है. इसी साल दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं. और उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. अगर  बात करें फिल्म की तो इसी साल दोनों की एकसाथ पहली मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज हुई और सुपरहिट रही. अब जब सबकुछ इतना हैपनिंग रहा तो क्रिसमस का सेलिब्रेशन भी क्यों ना धूमधाम से मनाया जाता. इस साल आलिया भट्ट और कपूर फैमिली ने एकसाथ मिलकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया. आलिया ने सोशल मीडिया पर पार्टी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है. जो तेजी से वायरल हो रही हैं.

बॉलीवुड के कपल ने भी क्रिसमस किया सेलिब्रेट

क्रिसमस के मौके पर आम से लेकर खास ने भी क्रिसमस का जश्न धूम -धाम से मनाया है. बॉलीवुड के कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी एक अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस अपने पति रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं. इस फोटो में आलिया-रणबीर काफी रोमांटिक भी नजर आ रहे हैं.

हांलाकि अभी हाल ही में आलिया भट्ट ने 06 नवम्बर 2022 को  एक प्यारी  सी परी को जन्म दिया है. बता दें ये साल आलिया के लिए बहुत ही शानदार रहा है. इसी साल 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के साथ सात फेरे भी लिए. इस साल शादी के बाद आलिया-रणबीर राहा तीनों का पहला क्रिसमस था. आलिया ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उसकी पहली फोटो पर आलिया-रणबीर साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो में आलिया रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं और रणबीर उन्हें गाल पर किस कर रहे हैं. इस फोटो पर आलिया ने लिखा है- यह साल का सबसे अच्छा समय है. दुनिया के सबसे अच्छे लोगों के साथ मेरे परिवार की तरफ से आपके परिवार को मैरी क्रिसमस.

इस फोटो में आलिया बहन शाहीन भट्ट के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. आलिया की बहन शाहीन और मां सोनी ने राहा के पहले क्रिसमस के लिए घर पर ही शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमे पूरा भट्ट और कपूर परिवार शामिल हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

35 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

48 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

57 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago