Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

तीनों फॉर्मेट में डेब्यू पर धमाका! हर्षित राणा ने रचा इतिहास, कपिल-बुमराह को भी छोड़ा पीछे

हर्षित राणा ने अपने डेब्यू मैच में जबरदस्त प्रदर्शन कर भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. तीनों फॉर्मेट में डेब्यू मैच में उनका यह रिकॉर्ड आने वाले वर्षों में एक मिसाल बनेगा.

Harshit Rana

हर्षित राणा (फाइल फोटो)

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. हर्षित ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे अब तक कोई भी भारतीय गेंदबाज हासिल नहीं कर सका था. इस मामले में उन्होंने कपिल देव, जसप्रीत बुमराह और जहीर खान जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी 2025 को नागपुर में खेला गया. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने युवा गेंदबाज हर्षित राणा को डेब्यू का मौका दिया. हर्षित ने अपने पहले ही वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके. उन्होंने बेन डकेट, हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेजकर इतिहास रच दिया.

इस प्रदर्शन के साथ हर्षित राणा तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में डेब्यू मैच की पहली ही पारी में तीन या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

हर्षित राणा का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू सफर

हर्षित राणा ने नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. उस मैच की पहली पारी में उन्होंने 48 रन देकर 3 विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में 69 रन देकर 1 विकेट झटका था.

इसके बाद उन्होंने 31 जनवरी 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया, जहां उन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

अब 6 फरवरी 2025 को उन्होंने वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया और इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गए मैच में 53 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.

हर्षित राणा का डेब्यू में प्रदर्शन

टेस्ट: 3/48 vs ऑस्ट्रेलिया, पर्थ
टी20: 3/33 vs इंग्लैंड, पुणे
वनडे: 3/53 vs इंग्लैंड, नागपुर

नागपुर वनडे का पूरा हाल

नागपुर वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इंग्लैंड की टीम 47.4 ओवरों में 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस मैच में हर्षित राणा ने 7 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 53 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और एक मेडन ओवर भी फेंका.

भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी

इंग्लैंड: बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest