खेल

IND vs ENG 4th T20: प्लेइंग-11 में नहीं था नाम, Harshit Rana की बीच मैच हुई एंट्री; भारत की जीत में निभाई अहम भूमिका

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा को शुरुआती प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था. लेकिन मुकाबले के दौरान हर्षित को खेलने का मौका मिल गया. यह हर्षित का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच रहा. उन्होंने डेब्यू पर ही शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही ओवर में लियम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेज दिया.

हर्षित को कन्कशन सब्सटीट्यूट के रूप में शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल किया गया. दरअसल, बल्लेबाजी के दौरान शिवम दुबे को सिर पर चोट लग गई थी. आखिरी ओवर में जेमी ओवर्टन की गेंद उनके सिर पर जा लगी. इसके बाद मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत हर्षित को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया.

डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन

अपने डेब्यू मैच में हर्षित राणा ने जबरदस्त गेंदबाजी की. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज लियम लिविंगस्टोन को आउट कर दिया. इस विकेट के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी शानदार एंट्री की. इसके बाद उन्होंने मैच के 16वें ओवर में जैकब बेथल को कैच आउट कराया फिर 19वें ओवर में जेमी ओवरटन को क्लीन बोल्ड कर दिया. उन्होंने मैच में कुल 4 ओवर फेंके जिसमें उन्होंने 33 रन खर्च कर 3 विकेट झटके. उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

चौथे टी20 मैच के लिए दोनों टीमें

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा (कन्कशन सब्सटीट्यूट).

इंग्लैंड टीम: बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद.


ये भी पढ़ें- भारत सरकार ने 9वें एशियन विंटर गेम्स 2025 में भारतीय दल की भागीदारी को दी मंजूरी


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

10 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

25 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

27 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

52 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

1 hour ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

2 hours ago