खेल

IND VS NZ 3rd ODI: भारत ने किया न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ, वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया

IND VS NZ 3rd ODI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतकर कीवी टीम का सूपड़ा साफ किया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शानदार शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड के सामने 386 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 295 रन बना पाई और भारत ने 90 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया. कीवी टीम की ओर से ड्वेन कॉन्वे (138 रन) ने शतकीय पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

वनडे में भी नंबर-1 बना भारत

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड किया है. इस जीत का फायदा भारतीय टीम को आईसीसी रैंकिंग में हुआ है. बता दें अब वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया दुनिया की नंबर-1 टीम भी बन गई है. टी-20 में हम पहले से नंबर-1 हैं. टेस्ट में हमारी रैंकिंग नंबर-2 है.

शार्दुल ठाकुर रहे जीत के हीरो

अगर बात भारतीय गेंदबाजी की करे तो शार्दुल ठाकुर भारत के जीत के हीरो रहे. मैच में एक समय ऐसा था जब भारत पूरी तरह बैकफुट पर था. मगर शार्दुल ठाकुर ने लगातार न्यूजीलैंड को एक के बाद एक झटके दिए. भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए. जबकि युजवेंद्र चहल को 2 सफलता मिली. हार्दिक पंड्या और उमरान मलिक के हिस्से 1-1 विकेट आया.

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

8 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

17 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

18 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

21 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

37 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

40 minutes ago