खेल

IND VS NZ: राहुल द्रविड की छुट्टी पर भड़के पूर्व कोच रवि शास्त्री, कहा- इतने ब्रेक की क्या जरुरत

भारतीय टीम न्यूजलैंड दौरे पर पहुंच चुकी है. इस दौरे पर टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड उनके साथ नहीं है. राहुल द्रविड की अनुपस्थति पर भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री भड़क उठे हैं. उन्होंने कहा है कि राहुल द्रविड कोइतने ब्रेक की क्या जरूरत है.

भारतीय टीम इस साल एशिया कप और फिर ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में जीत से दूर रह गई. टीम इंडिया की हार पर काफी आलोचना भी हुई. रोहित शर्मा की कप्तानी, टीम कॉम्बिनेशन और अनुभवी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन ना करने पर चौतरफा चर्चा हुई. इन सब के बीच भारतीय टीम अपने अगले मिशन पर न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है. न्यूजीलैंड दौरे पर मैन इन ब्लू को पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलने ही.

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले की तैयार है. दोनों टीमों ने बुधवार से प्रैक्टिस भी शुरु कर दी है और दोनों के बीच 3 मैचों की सीरीज का  पहला मुकाबला 18 नवंबर को खेला जाएगा. इस दौरे पर टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. जिसके चलते हार्दिक पंड्या टी20 और शिखर धवन वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे. भारत के नियमित हेड कोच राहुल द्रविड भी टीम के साथ दौरे पर नहीं गए हैं. द्रविड की अनुपस्थति में भारत के पूर्व महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को टीम के कोच की जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन राहुल द्रविड के ब्रेक पर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़े सवाल उठाएं है.

द्रविड के बार-बार ब्रेक लेने पर शास्त्री की आपत्ती

राहुल द्रविड की छुट्टी पर पूर्व कोच रवि शास्त्री  ने आपत्ती जताई है. राहुल द्रविड के टीम से ब्रेक लेने पर शास्त्री ने कहा है कि एक कोच को व्यावहारिक होना चाहिए और उसे अपने खिलाड़ियों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए. उन्होंने कहा कि, यह पहली बार नहीं है जब राहुल द्रविड़ ने किसी दौरे से पहले  टीम से रेस्ट लिया है. रवि शास्त्री ने राहुल द्रविड की पहली छुट्टी को याद दिलाते हुए कहा कि, इससे पहले टीम के हेड कोच राहुल द्रविड आयरलैंड और जिम्बाब्वे के दौरे पर भी नहीं गए थे. दोनों ही मौके पर वीवीएस लक्ष्मण ने कोच के रुप में टीम की जिम्मेदारी संभाली थी.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

4 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

47 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

1 hour ago