खेल

IND vs WI 2ndT20: गुयाना में भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, Team India करेगी कमबैक की कोशिश, जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

IND vs WI 2ndT20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला गुयाना में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होगी. पहले मैच में विंडीज टीम से 4 रनों से हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम की इस सीरीज में कमबैक करने की कोशिश होगी. मैच से पहले दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट को जानना बहुत आवश्यक है. आज, भारतीय टीम हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुयाना के मैदान को मैच जीतकर फतेह करना चाहेगी.

IND vs WI 2ndT20: प्रोविडेंस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

प्रोविडेंस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यह बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए फायदा पहुंचाती है. इनमें से भी तेज गेंदबाजों को अच्छा लाभ होता है. पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलता है और जैसे-जैसे ही मैच आगे बढ़ता है स्पिनर भी अपनी गेंदबाजी अच्छा करने लगते हैं. इस स्टेडियम में अधिकतर मैच लो स्कोरिंग ही रहे हैं. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 123 रहा है. मैच बढ़ने के बाद गेंदबाजों को जहां फायदा होने लगता है वहीं बल्लेबाजों को रन बनाना मुश्किल होता है. हालांकि, इस मैदान में 150 रनों का लक्ष्य भी चेज करते हुए देखा गया है.

इस मैदान पर टीम इंडिया का वेस्टइंडीज से दूसरी बार सामना होने वाला है. पहली बार दोनों टीमों के बीच जब सामना हुआ था तब भारत ने 7 विकेट से विंडीज टीम को हराया था. गुयाना के इस मैदान को लेकर यह भी देखा गया है कि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम अधिकतर मैच को जीतती है.

टी20 के पहले मुकाबले में भारत को मिली थी 4 रनों से हार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 3 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला गया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 149 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हार्दिक की सेना 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी. इस कारण भारत को वेस्टइंडीज से पहले मैच में 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- ज्ञानवापी में दिखी मूर्ति, मिले त्रिशूल और कलश! ASI सर्वे का आज तीसरा दिन, जानिए दो दिनों के सर्वेक्षण में और क्या मिला

बिना किसी बदलाव के उतर सकती हैं भारत-वेस्टइंडीज की टीम

वेस्टइंडीज की टीम पहले मैच में जीत से उत्साहित है और उम्मीद है कि वह अपनी टीम में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहेगी. विंडीज की टीम बिना बदलाव किए इस दूसरे मैच में उतर सकती है. अब बात भारत की. भारतीय टीम अपने युवा खिलाड़ियों का पहले मैच में मिली हार से हौसला बढ़ाने की कोशिश करेगी. कप्तान हार्दिक अपनी टीम के युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाते हुए बिना किसी बदलाव के टी20 के दूसरे मुकाबले में खेल सकते हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- हार्दिक पंड्या(कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोवमैन पॉवेल(कप्तान), काइल मेयर्स, ब्रेंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन(विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसेन, अल्जारी जोसेफ और ओबेद मैकॉय.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

6 minutes ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

1 hour ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

3 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

4 hours ago