खेल

Asian Games 2023: सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंदा, क्रिकेट में गोल्ड से एक कदम दूर टीम इंडिया

Asian Games IND vs BAN: एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. इसके साथ ही अब टीम इंडिया का मेडल पक्का हो गया है. अब भारत गोल्ड मेडल के लिए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जीतने वाली टीम से भिड़ेगी.

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी.

बांग्लादेश ने बनाए 96 रन

बांग्लादेश की पारी की शुरुआत करने आए परवेज हुसैन इमॉन और महमुदुल हसन जॉय ने काफी धीमी शुरुआत की. पांचवे ओवर में बांग्लादेश को महमुदुल हसन जॉय के रूप में पहला झटका लगा. वे पांच रन बनाकर साई किशोर की गेंद पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट हो गए. उसके बाद दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान सैफ हसन भी कुछ खास नहीं कर सके और वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर रिंकु सिंह के हाथों कैच आउट हो गए.

बांग्लादेशी बल्लेबाज जाकिर हसन शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. वहीं आफिफ हुसैन ध्रुबो 7 रन, शहादत हुसैन 5 रन, मृत्युंजय चौधरी 4 रन, रकीबुल हसन 14 रन रन बनाए. जबकि रिपोन मोंडल बिना रन बनाए आउट हो गए. बांग्लादेश की ओर से जाकेर अली 29 गेंद में नाबाद 24 रन बनाए. जिसकी बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 96 रन का लक्ष्य भारत को दिया.

भारतीय गेंदबाजों ने झटके 9 विकेट

भारत की ओर से गेंदबाज साई किशोर ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. वहीं वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट चटकाए. इसके अलावा अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट लिए और बांग्लादेश की टीम को 96 रन के स्कोर पर रोक दिया.

गायकवाड़ और वर्मा की आंधी में उड़ा बांग्लादेश

भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीप को पहले ही ओवर के  चौथे गेंद पर पहला झटका लगा, जब यशस्वी जायसवाल बिना रन बनाए रिपोन मोंडल की गेंद पर आउट हो गए. उसके बाद मैदान पर आए तिलक वर्मा ने गायकवाड़ के साथ मिलकर पारी को संभाला और जीत तक मैदान पर टिके रहे. गायकवाड़ ने 26 गेंद में नाबाद 40 रन और तिलक वर्मा ने इतने ही गेंद में नाबाद 55 रन की विस्फोटक पारी खेली और टीम को जीत दिलाया. अब पारी गोल्ड के लिए फाइनल में भिड़ेगी.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान),तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकु सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, साई किशोर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह.

बांग्लादेश टीम की प्लेइंग इलेवन

परवेज हुसैन इमॉन, महमुदुल हसन जॉय, सैफ हसन (कप्तान), जाकिर हसन, अफिफ हुसैन ध्रुबो, शहादत सुसैन, जाकेर अली, मृत्युंजय चौधरी, रकीबुल हसन, रिपोन मोंडल, हसन मुराद.

Vikash Jha

Recent Posts

‘क्या नया वाला iPhone है?’ मुस्करा कर बोली ‘हां’ और पलक झपकते ही उड़ गया 3 दिन पुराना iPhone 18 Pro

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार बदमाशों ने शातिराना अंदाज़ में एक युवती…

4 minutes ago

क्या 4 टुकड़ों में बंटेगा उत्तर प्रदेश? राजभर के दावे ने 2027 के चुनाव से पहले बढ़ाई सियासी हलचल

UP Reorganisation: 2027 के चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान ने…

44 minutes ago

‘देश के लिए 1 मिनट में सब दान कर दूंगा..!’ बिहार के ‘गोल्डमैन’ ने ऐसा क्यों कहा? पहनते हैं 6.3 किलो सोना

बिहार के भोजपुर के प्रेम सिंह करीब 6.3 किलो सोना पहनने के लिए 'गोल्डमैन ऑफ…

1 hour ago

कालकाजी मंदिर में टेका माथा, बाहर निकलते ही घिर गई मासूम! ‘नकली पुलिस’ बनकर आए 3 हैवानों ने किया गैंगरेप; देखें VIDEO

Delhi News: राजधानी दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप…

1 hour ago

Parivartini Ekadashi: दूर हुआ एकादशी की तारीख का कंफ्यूजन, जानें व्रत की सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त

परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026 को रखा जाएगा, जबकि 23 सितंबर को द्वादशी…

2 hours ago

परिवर्तिनी एकादशी, श्रवण नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग! जानिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 को परिवर्तिनी एकादशी, श्रवण नक्षत्र और सुकर्मा योग का विशेष संयोग बन…

3 hours ago