खेल

IND vs WI: भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को किया ‘चारों खाने चित’,’प्लेयर ऑफ द मैच’ बने कुलदीप यादव, डेब्यू में मुकेश कुमार ने झटके विकेट

IND vs WI: तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को उसके ही घर में चारों खाने चित कर दिया है. बुरे तरीके से हारने के बाद वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मुकाबला 29 जुलाई को बारबाडोस के ही मैदान में शाम सात बजे भारत से होगा. गुरुवार को सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज की टीम मात्र 23 ओवर में ही ऑल आउट हो गई. इस टीम ने कुल 114 रन बनाए. वहीं, आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया. वनडे के इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया. वहीं, वनडे के अपने डेब्यू मैच में मुकेश कुमार ने एक विकेट लिया है.

IND vs WI: कुलदीप ने 4 तो जडेजा ने झटके 3 विकेट

आपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पर कप्तान रोहित की सेना भारी पड़ी. भारतीय गेंदबाजों ने वैसा कर दिखाया कि टीम इंडिया के बल्लेबाज को रन बनाने में ज्यादा परेशानी या चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा.
भारतीय टीम की ओर से सबसे अधिक विकेट कुलदीप यादव ने लिया. उन्होंने 3 ओवर में मात्र 6 रन देकर 4 विकेट झटके. वहीं, रविन्द्र जडेजा ने 6 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिया. इनके अलावा शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पंड्या और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिए.
भारत की ओर से सबसे अधिक रन ईशान किशन ने बनाया. उन्होंने 46 गेंदों में 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में 19 तो ऑलराउंडर जडेजा ने 21 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली. इनके अलावा कप्तान रोहित ने 12, शार्दुल ठाकुर ने 1, हार्दिक पंड्या ने 5 और शुभमन गिल ने 7 रन बनाए.

ये भी पढ़ें- INDvsWI: टेस्ट सीरीज जीतने के बाद Team India का वेस्टइंडीज के साथ वनडे का पहला मुकाबला आज, जानिए किसका पलड़ा है भारी

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने के बाद चहल और जडेजा के लिए क्या बोले कुलदीप यादव?

तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की. इसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया. मैच जीतने के बाद कुलदीप यादव ने चहल को लेकर कहा,”जब आपके पास चहल जैसे सीनियर हों, तो वो आपको खूब सलाह देते हैं.”
उन्होंने आगे कहा,”परफेक्ट मुकेश, शार्दुल और हार्दिक के साथ तेज गेंदबाजों ने वाकई में अच्छी गेंदबाजी की. जड्डू(रविन्द्र जडेजा) और हम शानदार थे. हमने सही लेंथ हिट की जो इस विकेट पर जरूरी थी. मैं सिर्फ अपनी लय पर ध्यान दे रहा हूं. सही लेंथ हिट कर रहा हूं और बहुत अच्छा रहा है.”

कुलदीप यादव ने कहा,”मुझे लगा कि यह तेज गेंदबाजी के लिए स्वर्ग होगा, हम खुश हैं कि हमें(मैं और जडेजा) अपनी तरफ से 7 विकेट मिले हैं. यहां थोड़ा स्पिन हो रहा था और बाउंस भी था.” उन्होंने आगे कहा,”प्रतिस्पर्धा होना हमेशा अच्छा होता है, हमने बस एक साथ काम करने की कोशिश की.” हालांकि, आपको बता दें कि इस मैच में प्लेइंग इलेवन में चहल हिस्सा नहीं थे.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

57 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago