खेल

India-England T20 Series: टीम इंडिया के खिलाफ अपने ही घर पर सम्मान की लड़ाई लड़ेगी इंग्लिश महिला टीम

भारत और इंग्लैंड (India-England) की महिला टीमों के बीच शनिवार को एजबेस्टन में टी20 सीरीज का पांचवां मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया पांच मुकाबलों की इस सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना चुकी है. ऐसे में मेहमान टीम इस मुकाबले में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परख सकती है.

टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच 97 रन से जीता था, जिसके बाद अगले मुकाबले को 24 रन से अपने नाम किया. इंग्लैंड की टीम ने लंदन (London) में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच को पांच रन से जीतकर इंग्लिश फैंस की उम्मीदों को जरूर जगाया, लेकिन अगले मैच को छह विकेट से गंवाकर मेजबान टीम सीरीज से हाथ धो बैठी.

भारत (India Team) को इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, हरलीन देओल से बल्लेबाजी में खासा उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और राधा यादव मैच को पलटने का माद्दा रखती हैं.

वहीं, इंग्लैंड की टीम को टैमी ब्यूमोंट, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल और लॉरेन फाइलर से खासा उम्मीदें होंगी.

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच साल 2006 से अब तक कुल 34 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 23 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 11 मैच भारतीय टीम जीत चुकी है.

भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजकर पांच मिनट से होगी. इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है.

भारत : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल.

इंग्लैंड : सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, टैमी ब्यूमोंट (कप्तान), एमी जोंस (विकेटकीपर), पेगे शॉल्फिल्ड, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, ईसी वोंग, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल, एम अलॉर्ट, मैया बाउचियर, लिंसे स्मिथ.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

2 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

19 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

45 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

1 hour ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago