Hockey World Cup 2026: नीदरलैंड और बेल्जियम में पुरुष और महिला हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज भारत के लिए शानदार रहा. पुरुष टीम ने अपने पहले पूल मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की. इस जीत ने टूर्नामेंट में टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा दिया.
पुरुष टीम की जीत के अगले ही दिन भारतीय महिला टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 का ड्रॉ खेला. यह मुकाबला नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में पूल D के तहत खेला गया. भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाया और लंबे समय तक बढ़त बनाए रखी.
मैच के 8वें मिनट में नवनीत कौर ने फील्ड गोल कर भारत को बढ़त दिलाई. हालांकि, पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में चीन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और झांग यिंग ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया. इसके बाद 25वें मिनट में दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर भारत को फिर से आगे कर दिया.
करीब 14 मिनट तक भारत बढ़त में रहा, लेकिन 39वें मिनट में चीन ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया. इसके बाद चीन ने कई मौके बनाए, लेकिन भारतीय डिफेंस ने हर कोशिश को नाकाम कर दिया. पूरे 60 मिनट के खेल के बाद मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला. इंग्लैंड पहले स्थान पर है, चीन दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है.
भारतीय महिला टीम के लिए यह ड्रॉ बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि चीन मौजूदा ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट है. इस टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड भी जीता था. ऐसे में हार से बचना और बराबरी करना भारतीय टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है.
ये भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत: तंजीद का शतक और हसन महमूद के 9 विकेट से रचा नया इतिहास
भारतीय महिला टीम अब 18 अगस्त को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. साउथ अफ्रीका अपना पहला मैच इंग्लैंड से हार चुकी है. ऐसे में भारत के पास जीत दर्ज करने और अंक तालिका में ऊपर जाने का अच्छा मौका होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…