Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का डंका; पुरुषों ने वेल्स को हराया, महिलाओं ने चीन से खेला ड्रॉ

Hockey World Cup 2026: नीदरलैंड और बेल्जियम में शुरू हुए हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत की दोनों टीमों ने मजबूत शुरुआत की है. पुरुष टीम ने वेल्स को 3-1 से हराया जबकि महिला टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 का ड्रॉ खेला.

Hockey World Cup 2026: नीदरलैंड और बेल्जियम में पुरुष और महिला हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज भारत के लिए शानदार रहा. पुरुष टीम ने अपने पहले पूल मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की. इस जीत ने टूर्नामेंट में टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा दिया.

महिला टीम का मजबूत आगाज

पुरुष टीम की जीत के अगले ही दिन भारतीय महिला टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 का ड्रॉ खेला. यह मुकाबला नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में पूल D के तहत खेला गया. भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाया और लंबे समय तक बढ़त बनाए रखी.

मैच का रोमांच

मैच के 8वें मिनट में नवनीत कौर ने फील्ड गोल कर भारत को बढ़त दिलाई. हालांकि, पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में चीन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और झांग यिंग ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया. इसके बाद 25वें मिनट में दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर भारत को फिर से आगे कर दिया.

बराबरी पर खत्म हुआ खेल

करीब 14 मिनट तक भारत बढ़त में रहा, लेकिन 39वें मिनट में चीन ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया. इसके बाद चीन ने कई मौके बनाए, लेकिन भारतीय डिफेंस ने हर कोशिश को नाकाम कर दिया. पूरे 60 मिनट के खेल के बाद मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला. इंग्लैंड पहले स्थान पर है, चीन दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है.

क्यों अहम है यह नतीजा?

भारतीय महिला टीम के लिए यह ड्रॉ बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि चीन मौजूदा ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट है. इस टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड भी जीता था. ऐसे में हार से बचना और बराबरी करना भारतीय टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है.

ये भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत: तंजीद का शतक और हसन महमूद के 9 विकेट से रचा नया इतिहास

अगला मुकाबला

भारतीय महिला टीम अब 18 अगस्त को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. साउथ अफ्रीका अपना पहला मैच इंग्लैंड से हार चुकी है. ऐसे में भारत के पास जीत दर्ज करने और अंक तालिका में ऊपर जाने का अच्छा मौका होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital