खेल

IND vs NZ: 12 साल बाद भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज में हुई हार, न्यूजीलैंड ने दूसरे मैच में 113 रनों से हराया

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में भारत को 359 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला था, जिसे टीम पूरा नहीं कर सकी. भारतीय टीम दूसरी पारी में 245 रन ही बना पाई और मैच तीसरे दिन ही समाप्त हो गया. इस हार के साथ ही भारत ने यह टेस्ट सीरीज भी गंवा दी.न्यूजीलैंड पहली बार भारतीय धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब हुआ है. इससे पहले बेंगलुरु टेस्ट में भी भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

12 साल बाद घरेलू सीरीज में हार

भारतीय टीम ने 12 साल बाद अपने घर में कोई टेस्ट सीरीज हारी है.इससे पहले, दिसंबर 2012 में इंग्लैंड ने भारत को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था.इसके बाद भारतीय टीम लगातार 18 टेस्ट सीरीज अपने घर में जीतती आ रही थी, लेकिन इस बार न्यूजीलैंड ने इस सिलसिले को तोड़ दिया. न्यूजीलैंड से पहले, इंग्लैंड ने 2012 में भारत को उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज में हराया था. तब से भारतीय टीम अपने घर में लगातार जीत रही थी, लेकिन इस बार न्यूजीलैंड ने उनके विजयी रथ पर विराम लगा दिया.

भारत के नाम है लगातार घरेलू सीरीज जीत का रिकॉर्ड

भारत ने अपने घर में लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीतकर एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया था. इस मामले में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है जिसने लगातार 10 घरेलू टेस्ट सीरीज जीती थी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने घर में यह उपलब्धि दो बार हासिल की है. पहली बार उन्होंने नवंबर 1994 से नवंबर 2000 तक और दूसरी बार जुलाई 2004 से नवंबर 2008 तक लगातार 10 सीरीज जीती थीं.

टीम लगातार घरेलू टेस्ट सीरीज जीत कब से कब तक
भारत 18 फरवरी 2013 मार्च 2024
ऑस्ट्रेलिया 10 नवंबर 1994 नवंबर 2000
ऑस्ट्रेलिया 10 जुलाई 2004 नवंबर 2008
वेस्टइंडीज 8 मार्च 1976 फरवरी 1986
वेस्टइंडीज 7 मार्च 1998 नवंबर 2001
साउथ अफ्रीका 7 मई 2009 मई 2012

पुणे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों की नाकामी

पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए, जबकि भारतीय टीम पहली पारी में केवल 156 रन पर ढेर हो गई.दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 255 रन बनाकर भारत के सामने 359 रनों का मुश्किल लक्ष्य खड़ा किया. यशस्वी जायसवाल ने 77 रन बनाए, लेकिन अन्य भारतीय बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. मिचेल सेंटनर की शानदार गेंदबाजी ने भारतीय टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया, जिससे टीम दबाव में आ गई और लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई.

 

भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के.

ये भी पढ़ें- Manika Batra ने रचा इतिहास, WTT चैंपियंस इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

3 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

19 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

33 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago