विराट कोहली (सोर्स- ICC Cricket World Cup)
Virat Kohli: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 1-0 से बढ़त बना ली है. अब दूसरा मुकाबला रविवार को इंदौर में खेला जाएगा. इस मैच में विराट कोहली भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे. शनिवार को इस मैच के लिए विराट कोहली प्रैक्टिस करते हुए नजर आए. विराट कोहली का अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है. दूसरे मैच में एक बार फिर से उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. विराट कोहली 14 महीने बाद भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. दूसरे मैच से पहले टेनिस की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने उनकी जमकर तारिफ की.
टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा कि वह विराट कोहली की बहुत प्रशंसा करते हैं. वह उनकी उपलब्धियों और उनके करियर की प्रशंसा करते हैं, जो उन्हंने हासिल किया है. उन्होंने आगे कहा कि उनसे मिलना, बोलना और उन्हें सुनना उनके लिए सम्मान की बात है. जोकोविच ने आगे कहा कि उनके और कोहली के बीच पिछले कुछ साल से थोड़ी-थोड़ी मैसेजिंग के जरिए बातचीत करते हैं. उन्होंने ने कहा कि उन दोनों को कभी मिलने का मौका तो नहीं मिला है लेकिन उनसे बात करना और सुनना सम्मान और सौभाग्य की बात है.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG 1st T20: भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, शिवम दुबे ने खेली अर्धशतकीय पारी
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने इस टीम के खिलाफ तीन टी20 मैच खेले हैं. जिसकी दो पारियों ने उनके नाम 172 की औसत से 172 रन बनाए हैं. इन मैचों में विराट के बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक लगया है. अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का टी20 में सर्वाधिक स्कोर नाबाद 122 रन दर्ज है. विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं. वह अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज के दूसरे मैच में खेलंगे.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…