देश

‘राम मंदिर निर्माण मेरे पिता का भी सपना था..यह खुशी का क्षण है’, बोले बाला साहब ठाकरे के बेटे उद्धव- गोदावरी के तट पर करेंगे आरती

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पर देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें जमी हुई हैं. इसके लिए रामनगरी में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. अयोध्या को भव्य रूप दिया जा रहा है. मंदिर निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है. राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से साधु संतों और फिल्मों सितारों समेत राजनेताओं को ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए निमंत्रण भेजा जा रहा है. इस बीच महाराष्ट्र की सियासत के प्रमुख चेहरे रहे बाला साहब ठाकरे के बेटे उद्धव ने भी खुशी का इजहार किया है.

राम मंदिर के सवाल पर उद्धव ठाकरे ने कहा, “राम मंदिर का निर्माण मेरे पिता का भी सपना था. यह खुशी का क्षण है कि आज मंदिर का निर्माण हो रहा है.” उन्होंने शंकराचार्यों के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में जाने से इनकार करने के सवाल कहा कि पहले शंकराचार्यों से भी मंत्रणा करनी चाहिए थी.

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव बोले— “हम 22 जनवरी को गोदावरी नदी के तट पर आरती करेंगे.” उन्होंने आगे कहा— “हमने राष्ट्रपति महोदया को पत्र लिखकर 22 जनवरी को नासिक के कालाराम मंदिर में आरती में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया है.”

यह भी पढ़िए: कांग्रेस को बाबर के पास जाना अच्छा लगता है लेकिन राम के पास आना अच्छा नहीं लगता, वो पापी थे पापी ही रहेंगे: हिमंत बिस्वा सरमा

इधर, अयोध्या में हुई अधिकारियों के बीच बैठक
आज 13 जनवरी को अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकारी अधिकारियों और राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के बीच बैठक हुई. उस बैठक में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. बैठक के उपरांत मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा, “हमने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. हमारे मेहमान कहां रुकेंगे, वो किस प्रकार से आएंगे, कार की पार्किंग, पूरी योजना पर ट्रस्ट के साथ चर्चा की गई और उनके सुझाव भी लिए गए… सभी विवरणों पर चर्चा की गई. सभी चीजें कंट्रोल में होंगी, किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago