आपने देखे क्या परमेश्वर श्री विष्णु और शिव शंकर के धनुष, क्या हैं उनके नाम?
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
West Bengal Sadhu Lynching: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में तीन साधुओं की पिटाई की घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. वहां हिंसक भीड़ ने साधुओं की गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसे पलट दिया. उसके बाद साधुओं को क्रूरतापूर्वक मारा-पीटा. वे साधु उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और मकर संक्राति के लिए गंगासागर जा रहे थे.
घटना पर अभी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान आया है. केशव प्रसाद मौर्य इस मामले में पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है. टीएमसी ममता बनर्जी की पार्टी है..और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन से जुड़ी हुई हैं. ममता को आड़े हाथों लेते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “पश्चिम बंगाल अराजकता की आग में झुलस रहा है. पिछले दिनों भी ईडी के अधिकारियों पर हमला करने वाले टीएमसी के लोग थे.”
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में कहा कि “पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. राम मंदिर प्राण—प्रतिष्ठा के समय में बंगाल में साधु संतों पर हमला और उसमें टीएमसी के गुंडों का शामिल होना यह दर्शाता है कि टीएमसी की सरकार सभी मोर्चों पर फेल हो चुकी है.” घटना गुरुवार 11 जनवरी की बताई जा रही है.
घटना पर पुरुलिया के एसपी अविजीत बनर्जी का बयान आया है. एसपी अविजीत के मुताबिक, “यूपी के 3 साधु किराए की एक बोलेरो से जा रहे थे. गौरांगडीह के पास 3 लड़कियां पास के काली मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही थीं. साधुओं की गाड़ी इनके पास जाकर रुकी और उनसे कुछ पूछा. भाषा की वजह से गलतफहमी हुई और लड़कियों को लगा कि साधु उनका पीछा कर रहे हैं. वे वहां से चिल्लाते हुए भागीं.” उसके बाद एकत्रित हुए लोगों ने साधुओं को निर्ममता से पीटा. कपड़े फाड़ दिए और न्यूड कर दिया. उनके मोबाइल भी छीन लिए.
— भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…