खेल

India Vs Aus ODI: पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया, 7 महीने बाद खेल रही Ro-Ko की जोड़ी रही फ्लॉप

India Vs Aus ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रन का लक्ष्य मिला था. कप्तान मिशेल मार्श के नाबाद 46 रनों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 21.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम किया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी. टीम ने ट्रेविस हेड (8 रन) और मैट शॉर्ट (8 रन) का विकेट जल्दी खो दिया. लेकिन इसके बाद मार्श और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलीप ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर जीत की बुनियाद रखी.

फिलीप 29 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए. रेनशॉ 24 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे. मार्श 52 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 46 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए.

फ्लॉप रही रो-को की जोड़ी

इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 26 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए. बार-बार बारिश आने की वजह से मैच 50 ओवर की जगह 26 ओवर का कर दिया गया. लगभग सात महीने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों फ्लॉप रहे. रोहित शर्मा 14 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए. वहीं विराट कोहली 8 गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए.

केएल राहुल ने 31 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 38 रन बनाए. वहीं अक्षर पटेल ने 38 गेंद पर 31 रन बनाए. इन दोनों की वजह से ही टीम इंडिया 136 तक पहुंच सकी. श्रेयस अय्यर 11 और वाशिंगटन सुंदर 10 रन बनाकर आउट हुए. नितीश कुमार रेड्डी ने 11 गेंद पर 2 छक्के की मदद से नाबाद 19 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्क-नाथ एलिस ने 1-1 और जोश हेजलवुड, मिचेल ओवेन और मैथ्यू कुन्हमैन ने 2-2 विकेट लिए.


ये भी पढ़ें: PAK vs AFG: खतरे में पाकिस्तान दौरा! भारत के बाद अब अफगानिस्तान ने पाक टीम के साथ खेलने से किया इनकार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago