IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज रायपुर में खेला गया. मैच में इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही. यशस्वी जयसवाल ने इस दौरान हालांकि तूफानी पारी खेली. वहीं अंत में रिंकू राजपूत ने भी 46 रनों की अहम पारी खेली.
यशस्वी जयसवाल और रिंकू राजपूत की पारी के दम पर भारत ने 174 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. मैच में श्रेयस अय्यर से लेकर कप्तान सूर्य कुमार यादव कुछ खास कमाल नहीं कर सके लेकिन भारत ने शानदार बॉलिंग के चलते मैच अपने नाम कर लिया.
बता दें कि भारत के लिए आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट अक्षर पटेल ने लिए. अक्षर ने आज के मैच में तीन दीपक चाहर ने दो, रवि बिश्नोई और आवेश खान ने एक एक विकेट अपने नाम किया है. ऑस्ट्रेलिया की पारी की बात करें तो सबसे ज्यादा मैथ्यू वेड ने 36 रन और ट्रेविस हेड ने 31 रन बनाए. वेड आखिरी ओवर तक बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन फिर भी भारत को जीत नहीं दिला सके.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' के समापन समारोह में शामिल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहुप्रतीक्षित पुणे मेट्रो लाइन-3 (मान-हिंजवडी से…
US Attack On Iran: अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर एक बड़ा सैन्य हमला…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और…
Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…