खेल

वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखने के कांड पर मिचेल मार्श का विवादित बयान, कहा- मैं फिर से यही करूंगा

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत का हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी. ऑस्ट्रेलिया 6वीं बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ थी, जिस पर एक बड़ा विवाद हुआ था. इस तस्वीर में मार्श वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखे नजर आ रहे थे. इस बीच अब इस विवाद पर मार्श ने अपना जवाब दिया है.  मार्श ने कहा है कि वह ऐसा फिर से करेंगे.

दरअसल, SEN रेडियो नेटवर्क पर बात करते हुए मार्श से सवाल हुआ कि क्या वह ऐसा फिर से कर सकते हैं, तो इसको लेकर मार्श का कहना था कि वो फिर से ऐसा कर सकते हैं. उन्होंने कहा,’जी बिल्कुल उम्मीद है मैं ऐसा करूंगा, अगर सच कहूं तो. इसमें क्योंकि कुछ भी अपमान करने जैसा नहीं था. मैंने इस पर ज्यादा नहीं सोचा. मैंने ज्यादा सोशल मीडिया भी नहीं देखा. उसमें ऐसा कुछ नहीं था.

यह भी पढ़ें-रहाणे और पुजारा का टेस्ट करियर खत्म? साउथ अफ्रीका दौरे के लिए नहीं मिली टीम में जगह

पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत

बता दें कि इस मामले पर अलीगढ़ के रहने वाले एक एक्टिविस्ट पंडित केशव ने दिल्ली गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई थी. जिल के एसपी के मुताबिक इस मामले पर एक शिकायत आई थी लेकिन फिलहाल कोई केस नहीं दर्ज हुआ था. वहीं उन्होंने गेंद साइबर सेल के पाले में डाल दी थी. खास बात यह है कि अभी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर है.

यह भी पढ़ें- Team India Squad for SA: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, टेस्ट से रोहित करेंगे वापसी, केएल और सूर्या को ODI और T20 की कप्तानी

मार्श को नहीं लगा कुछ भी गलत

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बातचीत में मार्श ने कहा है कि वैसे करके उनका इरादा ट्रॉफी का अपमान करना नहीं था. मार्श ने कहा, ‘जाहिर तौर पर उस तस्वीर में किसी के अपमान का इरादा नहीं था. मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा है. हां भले ही हर कोई मुझे बताता है कि यह मामला बिगड़ गया है और अब इस पर बातचीत बंद हो चुकी है. हालांकि, उस तस्वीर में ऐसा कुछ भी नहीं था. मार्श ने अपने रवैए को बेहद ही आम बताया था.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

सगाई टूटने के 6 महीने बाद फिर साथ आए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…

48 seconds ago

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई, नवंबर में विपक्ष की बड़ी रैली की तैयारी! दिल्ली से बंगाल तक आंदोलन फैलाने की रणनीति

INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…

6 minutes ago

तीन दिन में तीसरी बार हिली पनामा की धरती, 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से मचा हड़कंप, देश में इमरजेंसी घोषित

Panama Earthquake: मध्य अमेरिकी देश पनामा में दो शक्‍तिशाली भूकंप के तीन द‍िन बाद मंगलवार…

31 minutes ago

आम्रपाली ने नेशनल टीवी पर खोला निरहुआ संग अपने रिश्ते का राज़, कहा- “उनकी गर्लफ्रेंड्स तो…”

बिग बॉस 20 के अंदर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी पर्सनल लाइफ और निरहुआ…

46 minutes ago