देश

पायलट और वसुंधरा से ज्यादा लोग चाहते हैं ‘बाबा’ बने CM, जानें कौन हैं महंत बालकनाथ, जिनमें राजस्थान देख रहा ‘भविष्य’?

Rajasthan: राजस्थान में राज बदलेगा या रिवाज, इसका फैसला 3 दिसंबर को होगा. लेकिन गुरुवार को आए Exit Poll के नतीजे ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों की टेंशन बढ़ा दी है. ‘TARGET महापोल’ के एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान है. राजस्थान के पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी को 115 सीटें, कांग्रेस को 71 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं आज तक एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस के खाते में 86-106 और बीजेपी के खाते में 80-100 सीटें जाती दिख रही हैं.

अशोक गहलोत के बाद बालकनाथ सीएम पद की पसंद

आज तक एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में सीएम पद को लेकर एक ऐसा नाम सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है. बताया गया है कि राजस्थान में अशोक गहलोत के बाद सबसे ज्यादा लोग चाहते हैं कि सीएम महंत बालकनाथ बने. सर्वे के दौरान जब लोगों से पूछा गया कि सीएम किसे बनना चाहिए? ज्यादातर लोगों ने सीएम अशोक गहलोत का नाम लिया. हालांकि, हैरत की बात ये है कि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न तो सचिन पायलट का नाम है न ही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का. लोगों ने कहा कि बालकनाथ को राजस्थान का सीएम बनना चाहिए. ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये बालकनाथ हैं कौन, जिन्हें सीएम बनाने की बात कही जा रही है.

कौन हैं महंत बालकनाथ?

महंत बालकनाथ योगी राजस्थान के अलवर लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद हैं. वह बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के चांसलर भी हैं. बता दें कि नाथ संप्रदाय के 8वें प्रमुख महंत भी है. 29 जुलाई 2016 को, महंत चांदनाथ ने एक समारोह में बालकनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, जिसमें योगी आदित्यनाथ और बाबा रामदेव भी शामिल हुए थे.

बता दें कि बालकनाथ का जन्म एक हिंदू यादव परिवार में सुभाष यादव और उर्मीला देवी के घर हुआ था. कम उम्र में बाबा खेतानाथ ने उनका नाम गुरुमुख रख दिया. वह 1985-1991 तक मत्स्येंद्र महाराज आश्रम में रहे, उसके बाद वह महंत चांदनाथ के साथ हनुमानगढ़ जिले के नाथावली थेरी गांव में एक मठ में चले गए.

यह भी पढ़ें: COP28 Dubai: कुछ देशों के किए की कीमत पूरी दुनिया को चुकानी पड़ रही, कार्बन उत्सर्जन के जिम्मेदार ​अब गरीब देशों के लिए आगे आएं: PM मोदी

बालकनाथ का राजनीतिक करियर

राजस्थान के अलवर से लोकसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था और उन्होंने 2019 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भंवर जितेंद्र सिंह को 3 लाख वोटों के अंतर से हराकर चुनाव जीता.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

तिलक वर्मा को घेरा, उखाड़ फेंका विकेट! लाइव मैच में भारत-पाक खिलाड़ियों की भिड़ंत, VIDEO वायरल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में भारत ए और पाकिस्तान ए के खिलाड़ियों के…

18 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में बारिश का कहर! 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, ठंड का भी बड़ा अलर्ट

IMD ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में 23 नवंबर…

1 hour ago

वैकुंठ चतुर्दशी पर ग्रहों की चाल में बड़ी उथल पुथल…! 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आज का पूरा राशिफल

23 नवंबर 2026 को वैकुंठ चतुर्दशी, भरणी नक्षत्र और कई शुभ योगों के संयोग से…

2 hours ago

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

11 hours ago

कुशीनगर महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने जीवन के संघर्षों पर दिया सफलता का मंत्र, सुनिए पूरा संबोधन

कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…

12 hours ago