Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IND vs AUS T20: चौथा टी20 जीतकर भारत ने अपने नाम की सीरीज, कंगारुओं पर कहर बनकर टूटे गेंदबाज

IND vs AUS Live: पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना रखी है. पिछले मैच में टीम खराब गेंदबाजी के चलते हार गई थी.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज रायपुर में खेला गया. मैच में इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही. यशस्वी जयसवाल ने इस दौरान हालांकि तूफानी पारी खेली. वहीं अंत में रिंकू राजपूत ने भी 46 रनों की अहम पारी खेली.

यशस्वी जयसवाल और रिंकू राजपूत की पारी के दम पर भारत ने 174 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. मैच में श्रेयस अय्यर से लेकर कप्तान सूर्य कुमार यादव कुछ खास कमाल नहीं कर सके लेकिन भारत ने शानदार बॉलिंग के चलते मैच अपने नाम कर लिया.

बता दें कि भारत के लिए आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट अक्षर पटेल ने लिए. अक्षर ने आज के मैच में तीन  दीपक चाहर ने दो,  रवि बिश्नोई और आवेश खान ने एक एक विकेट अपने नाम किया है. ऑस्ट्रेलिया की पारी की बात करें तो सबसे ज्यादा मैथ्यू वेड ने 36 रन और ट्रेविस हेड ने 31 रन बनाए. वेड आखिरी ओवर तक बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन फिर भी भारत को जीत नहीं दिला सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital