-भारत एक्सप्रेस
Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter
IND vs BAN 2nd Test, Day 1 Highlights: भारत ने चल रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन को अपनी पहली पारी में 19/0 स्कोर पर पहले दिन का खेल खत्म किया. वैसे तो पहले दिन के ओवर बचे थे लेकिन खराब रोशनी के कारण मैच रोकना पड़ा. बांग्लादेश के 227 रन के जवाब में केएल राहुल और शुभमन गिल ने सधी हुई शुरुआत की. अब बांग्लादेश 208 रन से आगे है.
टीम इंडिया की ओर से उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन के चार विकेट की मदद से भारत ने बांग्लादेश को 227 रनों पर समेट दिया. बांग्लादेश के लिए मोमिनुल हक ने 84 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे भारत के लिए जयदेव उनादकट ने दो विकेट लिए.
ये भी पढ़ें: Kuldeep Yadav: ‘मजाक चल रहा है…’ कुलदीप के साथ फिर हुई नाइंसाफ़ी! ड्रॉप करने पर भड़के गावस्कर और फैंस
पहली पारी में बांग्लादेश 227 रन पर ऑलआउट
टॉस जीतकर खेलने उतरी बांग्लादेश की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही. मोमिनुल हक को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज क्रीज पर नहीं जम सका. मैच में सबसे ज्यादा मेजबान टीम पर उमेश यादव और आर.अश्विन रहे. जिन्होंने 4-4 विकेट झटके. वहीं जयदेव उनादकट ने भी विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और 2 विकेट चटकाए.
मैच के बीच कुलदीप यादव चर्चा में…
भारत ने गुरुवार को सीरीज के दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव के बिना मैदान पर उतरकर कई फैंस और पूर्व क्रिकेटरों को चौंका दिया. कुलदीप पहले टेस्ट मैच में अपने शानदार परफॉर्मेंस के दम पर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने, जिसमें उन्होंने कुल आठ विकेट अपने नाम किए थे. साथ ही बल्ले से पहली पारी में 40 रन की अहम पारी भी खेली थी. ऐसे में इस खिलाड़ी का दूसरे मैच में बाहर होना हैरान करने वाली बात है. क्योंकि अगर इस तरह के परफॉर्मेंस के बाद भी खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से बाहर होना पड़ेगा तो सवाल उठना लाजमी है.
हालांकि, प्लेइंग-11 में उनकी खमी नहीं खली क्योंकि अश्विन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट चटकाए. ऐसे में क्या अब भी कुलदीप को लेकर सवाल उठेंगे. या फिर अश्विन का जादू इस विवाद को यहीं खत्म कर देगा.
-भारत एक्सप्रेस
नवादा जिले के आनंदपुरा इलाके के एक स्कूल में हेडमास्टर पर छात्राओं ने गंभीर और…
UFBU ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल…
Tamil Nadu Govt On Ganesh Visarjan: तमिलनाडु सरकार ने NGT को बताया कि 2027 से…
UP News: वाराणसी में पुलिस और ATS ने 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू…
देश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है, जबकि ओडिशा और…
अगर आप अपने फास्टैग का बैंक बदलना चाहते हैं तो अब नया टैग लगवाने की…