India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप का अहम मैच पुणे के स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. हालांकि दस ओवव तक बांग्लादेश का कोई विकेट न गिरने पर टीम इंडिया के फैसले पर सवाल खड़े हो गए लेकिन 14वें ओवर के बाद से लगातार विकेट गिरे और अब तक बांग्लादेश का स्कोर 30 ओवर के बाद 146 रन हो है और टीम के चार विकेट गिर चुके हैं.
टीम इंडिया के प्लेयर्स ने आज एक बार फिर बेहतरीन फील्डिंग की है. वहीं आज विकेटकीपर केएल राहुल ने अपनी विकेटकीपिंग के स्किल्स दिखाए. केएल राहुल ने बांग्लादेशी बल्लेबाज मेहंसी हसन मिराज को आउट करने के लिए शानदार जंप मारा और एक शानदार कैच पकड़ कर मिराज को पवेलियन भेज दिया. केएल राहुल की इस कैच के लिए जमकर तारीफ हो रही है.
यह भी पढ़ें-IND vs BAN: पुणे में भारत और बांग्लादेश की होगी भिड़ंत, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मिराज के इस कैच के लिए केएल राहुल की स्किल्स की जमकर तारीफ की है. बता दें कि टीम इंडिया ने फिलहाल मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जिसमें अहम भूमिका टीम इंडिया की फील्डिंग की है.
यह भी पढ़ें- IND vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ मैच से बाहर हुए शाकिब-अल-हसन
बॉलिंग की बात करें तो दो विकेट रवींद्र जडेजा और एक एक विकेट कुलदीप यादव समेत मोहम्मद सिराज ने निकाला है. बता दें कि टीम इंडिया एक बार फिर बांग्लादेश को कम से कम स्कोर में ऑल आउट करने का प्रयास कर रही है. बता दें कि इस वर्ल्ड कप के सभी मैचो में टीम इंडिया ने पहले फील्डिंग की है और सभी में टीम की गेंदबाजी लाजवाब रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…