खेल

India vs England 5th Test Day 1: धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 135-1, इंग्लैंड 83 रन से आगे

India vs England 5th Test Day 1 : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवे और आखिरी मुकाबले की शुरूआत हो गई है. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में ये मैच खेला जा रहा है. पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और तीसरे सत्र आते-आते पूरी टीम 218 रन पर ढेर हो गई. इसके जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक यशस्वी जायसवाल (57 रन) का विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा 52* रन और शुभमन गिल 26* रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारत इस समय इंग्लैंड से 83 रन पीछे है. इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी में भारत के स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया. कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटके. वहीं आर अश्विन ने 4 विकेट चटकाए. जबकि रवींद्र जडेजा को एक सफलता मिला. इंग्लैंड की ओर से ओपनर जैक क्रॉली और बेन डकेट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की. इसके बाद कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

11 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

18 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

20 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

22 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

28 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

29 minutes ago