India vs England Cricket Match: भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में गिल एंड कंपनी ने इतिहास रच दिया है. लीड्स में खेले जा रहे मैच के चौथे दिन भारत के दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली. यह मुकाबले में भारतीयों बल्लेबाजों का पांचवां शतक था.
टेस्ट इतिहास में भारत-इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला जून 1932 में खेला गया था. 93 सालों में पहली बार ऐसा हुआ, जब भारत के पांच बल्लेबाजों ने एक ही टेस्ट मैच में शतक जड़े.
भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) ने शतक लगाए. अगली इनिंग में पंत ने एक बार फिर 118 रन की पारी खेली. उनके साथ केएल राहुल ने भी 137 रन जड़ दिए.
इसी के साथ ऋषभ पंत इंग्लैंड में एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए.
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने तीन बल्लेबाजों के शतकों की मदद से पहली पारी में 471 रन बनाए. मेहमान टीम की ओर से जोश टंग और बेन स्टोक्स ने चार-चार विकेट झटके.
इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर सिमट गई. ओली पोप ने 106 रन की पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक (99) शतक से एक रन दूर रह गए. इनके अलावा बेन डकेट ने 62 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इस पारी में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक पांच विकेट निकाले.
भारत के पास पहली पारी के आधार पर छह रन की बढ़त थी. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 364 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का टारगेट दिया.
चौथे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड की टीम छह ओवरों का सामना कर चुकी थी. मेजबान टीम ने बगैर कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं. उसे जीत के लिए पांचवें दिन 350 रन की दरकार है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…