खेल

IND vs NZ: दोनों टीमों के मौजूदा खिलाड़ी जिन्होंने ICC टूर्नामेंट में कई बार किया खुद को साबित

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है. दोनों टीमों के पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कई बार आईसीसी टूर्नामेंट में खुद को साबित किया है.

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी

विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने तीन बार आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड जीता है. टी20 वर्ल्ड कप 2014 और 2016 में उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया था. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने 765 रन बनाकर एक और रिकॉर्ड बनाया और फिर से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने. इस चैंपियंस ट्रॉफी में भी कोहली शानदार फॉर्म में हैं. वह क्रिस गेल को पीछे छोड़कर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से सिर्फ 45 रन दूर हैं.

रोहित शर्मा भी आईसीसी टूर्नामेंट के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं. वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक 7 शतक लगाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा हैं. 2019 वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से 5 शतक निकले थे. टी20 वर्ल्ड कप में भी रोहित का जलवा रहा है. उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 50 छक्के लगाए हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी किसी भी टीम के लिए खतरा साबित हो सकती है.

रविंद्र जडेजा भारत के सबसे सफल ऑलराउंडरों में से एक हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में 20 विकेट लेकर वह भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 2013 के फाइनल में उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था और उसी टूर्नामेंट में गोल्डन बॉल अवार्ड भी हासिल किया था.

मोहम्मद शमी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ हैं. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने 24 विकेट लिए थे, जो किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. उनकी धारदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को सतर्क रहना होगा.

न्यूजीलैंड के खतरनाक खिलाड़ी

केन विलियमसन न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ मौजूदा टूर्नामेंट में भी शानदार पारी खेली थी. आईसीसी सफेद गेंद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंड खिलाड़ी भी वही हैं. 2019 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे.

मिचेल सैंटनर पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे हैं. वह एक शानदार ऑलराउंडर हैं और अपनी स्पिन गेंदबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं. 2016 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और इस टूर्नामेंट में भी वह अपनी गेंदबाजी से कमाल कर रहे हैं.

मैट हेनरी न्यूजीलैंड के सबसे प्रभावी तेज गेंदबाज हैं. मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. भारतीय बल्लेबाज उनके खिलाफ संघर्ष कर सकते हैं, क्योंकि 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में उन्होंने भारत के खिलाफ 3 विकेट लिए थे और भारत को बड़ा झटका दिया था.

कौन मारेगा बाजी?

दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में अच्छा खेलने का अनुभव रखती हैं. भारत के पास बेहतरीन बल्लेबाज और अनुभवी गेंदबाज हैं, वहीं न्यूजीलैंड के पास खतरनाक तेज गेंदबाज और मजबूत कप्तान है. क्या भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर 12 साल बाद यह खिताब अपने नाम करेगा, या न्यूजीलैंड 25 साल बाद दोबारा इतिहास रचेगा? रविवार रात इस सवाल का जवाब मिल जाएगा.


ये भी पढ़ें- IND vs NZ Preview: क्या 12 साल बाद दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम करेगा India…या 25 साल पहले का कारनामा दोहरा पाएंगे कीवी


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

7 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago