खेल

India vs Pakistan: बाबर आजम हुए आउट तो अरिजीत सिंह के जश्न ने लूट ली महफिल, याद आ जाएंगे सौरव गांगुली

IND  vs  PAK 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम वर्ल्ड कप का अहम मैच खेला जा रहा है. इस मैच टीम इंडिया ने बेहतरीन गेंदबाजी की है. मोहम्मद सिराज से लेकर रविंद्र जडेजा जसप्रीत बुमराह ने  विकेट लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया है. इस मैच में पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन बाबर आजम के आउट होने के बाद पाकिस्तानी टीम के 8 विकेट महज 36 रनों पर ही गिर गए. बाबर आजम के आउट होने के बाद पूरे मैदान पर खुशी का माहौल बन गया था.

बता दें कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बेहतरीन पारी खेली है लेकिन उनकी एक गलती ने उन्हें और उनकी टीम को मुसीबत में डाल दिया. क्रॉस सीम से डाली हुई मोहम्मद सिराज की गेंद को समझ नहीं पाए. नतीजा ये कि बाबर आउट हो गए. इसके कुछ देर बाद ही रिजवान भी चलते बने.

यह भी पढ़ें-IND vs PAK World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच आज ब्लॉकबस्टर मुकाबला, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

बाबर के आउट होने पर झूमा स्टेडियम

गौरतलब है कि पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम के आउट होने पर टीम इंडिया और पूरा देश जश्न मना रहा था तो वहीं उस दौरान क्रिकेट फैंस स्टेडियम में इमोशनल हो गए थे. बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह भी खुशी से फूले नहीं समाए. बाबर के आउट होने पर अरिजीत ने ऐसा बिंदास जश्न मनाया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

यह भी पढ़ें-IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह, सोशल मीडिया पर फैंस हुए नाराज

फैेंस को याद आ गए सौरव गांगुली

बता दें कि बाबर आजम के आउट होने पर अरिजित सिंह का जश्न काफी शानदार था, इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. अरिजित के सेलिब्रेशन की तुलनाल सौरव गांगुली तक से होने लगी है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago