देश

नवरात्रि में शिक्षकों की ट्रेनिंग पर सियासी बवाल, गिरिराज सिंह बोले- नीतीश सरकार ने जारी किया तुगलकी फरमान, हिंदुओं के साथ…

Lok Sabha Elections: बिहार में लोकसभा से पहले सियासत अपने चरम पर है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार (CM Nitish Kumar) पर बड़ा आरोप लगाते हुए हमला बोला है. दरअसल शनिवार को गिरिराज सिंह और सांसद रामकृपाल यादव राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर से मिले और सरकार की हिंदू विरोधी नीति के खिलाफ ज्ञापन सौंपा. गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश सरकार मुस्लिमों का वोट लो और हिंदुओ को जात में बांटने की राजनीति कर रही है.

गिरिराज सिंह ने राज्यपाल से मिलने का बाद कहा कि, “हम लोग राज्यपाल से मिले और उनको ज्ञापन सौंपकर बताया कि प्रदेश में जिस तरह से हिंदुओ के साथ भेदभाव किया जा रहा है और मंदिरों को तोड़ जा रहा है. ये सही नहीं है बेगूसराय में शिवलिंग को तोड़ा गया. इतना ही नहीं कई हिंदुओं को जेल भेज दिया गया. नीतीश सरकार की ओर से तुगलकी फरमान को जारी किया जा रहा है.”

तुगलकी सरकार बन गई है नीतिश सरकार

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि पीएफआई (PFI) भले ही बैन हो गया है, लेकिन बिहार में पीएफआई पूरी से सक्रिय है और अपना काम कर रही है. बिहार सरकार की मंशा है कि मुस्लिमों का वोट लो और हिंदुओं को जात में बांटो ताकी हम हमारी सत्ता सेफ रह सके. नीतीश सरकार तुगलकी सरकार बन गई है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: इस सीट पर होती है कांटे की टक्कर, महज 1 वोट से हो जाता है हार-जीत का फैसला, इस बार किसकी चमकेगी किस्मत!

सरकार का हिंदुओं पर अत्याचार

बीजेपी के फायरब्रांड नेता ने कहा कि सरकार दुर्गा पूजा में शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए बाध्य किया जा रहा है. ये सरकार का तुगलकी फरमान है. जब भी मुस्लिमों का त्योहार आता है तो सरकार छुट्टी दे देती है, लेकिन हिंदुओं के साथ अत्याचार कर रही है और हमारा मुख्य त्योहार दुर्गा पूजा में शिक्षकों के साथ ट्रेनिंग करवा रही है.” वहीं सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि आज हमने गिरिराज सिंह के क्षेत्र की समस्याओं को राज्यपाल के सामने रखा है. हमने उनसे कहा है कि मामले को आप देखें और न्याय कीजिए. उन्होंने बेगूसराय का उदाहरण देते हुए कहा कि जो वहां हुआ है वो चिंता का विषय है. हम चाहते हैं कि बेगूसराय की जनता इस अत्याचार से मुक्त हो जाए.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

2 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, हाईकोर्ट ने वकीलों को दी वाहन प्रतिबंध से छूट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…

7 minutes ago

‘बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे नाम, तस्वीर और आवाज’, अमिताभ बच्चन के केस में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…

12 minutes ago

अग्निवीरों…! अग्निपथ योजना में अब नहीं रहेगा कोई कंफ्यूजन, जानें A-Z बदलाव

Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…

23 minutes ago

हनुमान चालिसा के फैन हुए ट्रंप, ओवल ऑफिस में मनाई दिवाली, काश पटेल भी हुए शामिल

Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…

30 minutes ago