Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह, सोशल मीडिया पर फैंस हुए नाराज

IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली. इससे फैंस नाराज हो गये हैं.

Shami

तेज गेंदबाज मोम्मद शमी (सोर्स- X)

World Cup 2023 IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 का सबसे हाईवोल्टेज मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग चुनी. वहीं भारत की ओर से प्लेइंग इलेवन में भी एक बदलाव किए गए हैं. ईशान किशन के स्थान पर शुभमन गिल की एंट्री हो गई है. क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद शमी को नहीं मिला मौका

वर्ल्ड कप 2023 में भारत आज अपना तीसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहा है. आज के मैच भी मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला. फैंस को उम्मीद था कि शार्दुल ठाकुर के जगह शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है लेकिन उन्हें आज भी मौका नहीं मिला. इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच खेले हैं, उन दोनों मैच में भी शमी को खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. क्रिकेट फैंस टीम मैनेजमेंट के फैसले से काफी हैरान हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में गिल की एंट्री, ईशान किशन बाहर, जानें रोहित शर्मा ने क्या कहा

सिराज ने दिलाई टीम इंडिया को दो सफलता

पाकिस्तान की टीम टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने आई. टीम के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक और इमाम-उल-हक ने शानदार शुरुआत की. इसी दौरान मोहम्मद सिराज ने 20 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे अब्दुल्लाह शफीक को आउट कर दिया. उसके बाद मैदान पर कप्तान बाबर आजम आए. 30वें ओवर की चौथी गेंद पर सिराज ने अर्धशतक बनाकर खेल रहे बाबर आजम को बोल्ड कर दिया. इस तरह से सिराज ने अब तक टीम इंडिया को दो सफलता दिला दी है.

पिछले वर्ल्ड कप में शमी का रहा है शानदार प्रदर्शन

बता दें कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस वर्ल्ड कप में अब तक के तीन मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाया है. साल 2019 के वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी. हालांकि, उन्हें चार मैच में ही खेलने का मौका मिला था. जिसमें उन्होंने 14 विकेट चटकाए थे. इससे पहले 2015 के वर्ल्ड कप में भी मोम्मद शमी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital