खेल

Emerging Asia Cup के फाइनल में भारत और पाकिस्तान, 23 जुलाई को कोलंबो में होगा महामुकाबला

Emerging Asia Cup 2023: अगले महीने में एशिया कप की शुरूआत होने वाली है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिलेंगे. लेकिन उससे पहले भारत-ए और पाकिस्तान-ए क्रिकेट टीम के बीच इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है. टीम इंडिया ने यश धुल की कप्तानी में बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराकर इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है. भारत-ए और पाकिस्तान-ए टीम का यह खिताबी जंग 23 जुलाई यानी कल शनिवार को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. फाइनल का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा.

Emerging Asia Cup 2023: पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया था पाकिस्तान

आपको बता दें कि कल शनिवार को इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच भारत-ए और पाकिस्तान-ए की टीम के बीच कोलंबो में होगा. वहीं, फाइनल में पहुंचने से पहले पाकिस्तान-ए ने श्रीलंका-ए को पहले सेमीफाइनल में हरा दिया था. पाकिस्तान-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 50 ओवर में 322 रन का टारगेट श्रीलंका-ए को दिया था. वहीं, इस लक्ष्य की पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए की टीम 45.4 ओवर में ही सिमट गई और मात्र 262 रन ही बना सकी. इस प्रकार से पाकिस्तान-ए की टीम कप्तान मोहम्मद हारिस के नेतृत्व में फाइनल में पहुंची.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “Bundelkhand Expressway का नाम बदलकर अब भ्रष्टाचार एक्सप्रेसवे कर देना चाह‍िए”, सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Emerging Asia Cup 2023: भारत ने बांग्लादेश को दी मात

वहीं, Emerging Asia Cup 2023 के फाइनल से पहले सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला भारत-ए और बांग्लादेश-ए की टीम के बीच खेला गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 211 रन बनाया. इसके जवाब में खेलने आई बांग्लादेश की टीम ने 34.2 ओवर में केवल 160 रन ही बना सकी. भारत-ए ने इस मुकाबले को बांग्लादेश-ए की टीम से 51 रनों से जीत लिया और फाइनल में प्रवेश किया.

अब इमर्जिंग एशिया कप 2023 फाइनल का महामुकाबला भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच 23 जुलाई को कोलंबो में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार इस मैच की शुरूआत दोपहर 2 बजे से होगी. इस मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर देख सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago