भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया (सोर्स- बीसीसीआई)
IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच पार्ल स्थित बोलैंड पार्क में खेला गया. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 296 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 54.5 ओवर में 218 रन पर ऑल आउट हो गई और मेजबान टीम को 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 3 मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से संजू सैमसन ने 108 रनों की पारी खेली. वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से टोनी डी जोर्जी ने 81 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी की बात करें तो भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके. वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से ब्यूरन हेंड्रिक्स ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके. संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच और अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया. उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में 10 विकेट झटके.
-भारत एक्सप्रेस
आज 25 नवंबर 2026, बुधवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम…
आज बुधवार 25 नवंबर 2026 को Aaj Ka Rashifal के मुताबिक, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण…
संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…
बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर बातचीत कर भारत-जर्मनी…
मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को…