दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
किरण देव सिंह
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी ने काफी चौंकाने वाले निर्णय लिए हैं. इसमें चाहे सीएम का नाम हो या डिप्टी सीएम का. पार्टी आलाकमान ने अपने फैसले से सभी विशेषज्ञों के अनुमान को फेल कर दिया था. बीजेपी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में चौंका दिया है. इस बार बीजेपी ने उस शख्स को प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है, जो पहली बार चुनाव जीतकर विधायक निर्वाचित हुए हैं. पार्टी ने किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है.
पार्टी की ओर से एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के जरिए यह जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक किरण देव सिंह की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की जाएगी. बात दें कि पार्टी ने विष्णु देव साय को प्रदेश का मुख्यमंत्री और अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाया है.
हालांकि किरण देव सिंह के पास संगठन के साथ काम करने का काफी अनुभव है. वह जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं. इसके अलावा वह भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं. बीजेपी नेता किरण देव सिंह ने एलएलबी की पढ़ाई की है और वह 61 साल के हैं. बता दें कि किरण देव सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मौजूदगी में नियुक्त किया गया है.
वहीं किरण देव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट के जरिए उन्हें बधाई दी है. उन्होंंने अपने ट्वीट में लिखा कि- जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव जी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे आशा नहीं अपितु विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में निश्चित ही पार्टी छत्तीसगढ़ में नई ऊंचाइयों को छुएगी.’
Chhattisgarh, chhattisgarh BJP president, Kiran Singh deo, kiran singh deo new Chhattisgarh bjp president, Kiran singh deo political career
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…