खेल

Tilak Varma ने South Africa के खिलाफ रचा इतिहास, बने T20I में शतक जड़ने वाले भारत के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज

India vs South Africa T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 13 नवंबर को सेंचूरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला गया. यह मैदान अपने बड़े स्कोरों के लिए मशहूर है, और इस बार भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने यहां धमाकेदार प्रदर्शन किया. तिलक ने तेजतर्रार शतक लगाते हुए भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

तिलक वर्मा ने महज 51 गेंदों में शतक बनाकर नया रिकॉर्ड बना दिया. इस पारी के साथ तिलक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. उन्होंने सुरेश रैना का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. रैना ने 23 साल और 156 दिन की उम्र में शतक लगाया था, जबकि तिलक ने यह कारनामा 22 साल की उम्र में कर दिखाया.

टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे युवा शतकवीर

तिलक वर्मा अब टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है. यह तिलक का टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक था, जो उन्होंने अपने 19वें मैच में जड़ा. उनकी इस पारी में आठ चौके और सात छक्के शामिल थे. उनकी मैच्योरिटी से भरी बल्लेबाजी ने भारत को दक्षिण अफ्रीका में टी20 का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में मदद की.

तिलक के अलावा, अभिषेक शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने महज 25 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अभिषेक की इस तेज पारी ने भारत को बड़े स्कोर तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई. तिलक और अभिषेक की तूफानी पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए.

सीरीज में भारत को 2-1 की बढ़त

भारत ने इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 11 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट चटकाए. हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने भी एक-एक विकेट हासिल किया. हालांकि, वरुण ने 4 ओवर में 54 रन और पंड्या ने 50 रन दिए.

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले खिलाड़ी:

यशस्वी जायसवाल – 21 वर्ष, 279 दिन, एशियन गेम्स 2023 में नेपाल के खिलाफ
तिलक वर्मा – 22 वर्ष, 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
शुभमन गिल – 23 वर्ष, 146 दिन, 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ
सुरेश रैना – 23 वर्ष, 156 दिन, 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

32 seconds ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

54 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

1 hour ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

1 hour ago