होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
IND vs SL
India vs Sri Lanka T20 Series: चाहे क्रिकेट फैंस किसी भी देश के हों, मगर जिसने भी ये मुकाबला देखा उसके मुंह से पहला लब्ज यही निकला, वाह!!! क्या मैच था. श्रीलंका के खिलाफ हाई थ्रिलर मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की. ये मैच इस कदर फंसा था, मानो हलक में जान अटकी थी. सांसे थाम देने वाले इस मुकाबले में श्रीलंका को लास्ट ओवर में जीतने के लिए 13 रनों की जरूरत थी. अब सवाल ये था की आखिरी ओवर कौन डालेगा. उस वक्त भारत के पास दो ऑप्शन थे पहला हार्दिक पंड्या और दूसरा अक्षर पटेल. मगर यहां कप्तान हार्दिक पंड्या ने ऐसा फैसला लिया की सबको हैरान कर दिया.
हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर में खेला जुआ
सबको लगा की हार्दिक पंड्या ही ये ओवर डालेंगे लेकिन यहां कुछ और देखने को मिला. आखिरी ओवर में जीतने के लिए 13 रनों की जरूरत थी. हार्दिक पांड्या ने अपनी जगह अक्षर पटेल को मौका दिया टीम की नैया पार लगाने का. अच्छी बात ये रही की उनका ये दांव श्रीलंका टीम पर भारी पड़ गया और टीम इंडिया 2 रन से मैच जीत गई.
ये भी पढ़ें: Shivam Mavi: डेब्यूटांट मावी ने चटकाए 4 विकेट, यूपी एक्सप्रेस के आगे फेल हुए एशियन चैंपियन श्रीलंका के बल्लेबाज
मावी का मैजिक शो
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. इस मैच की खास बात ये थी की दो भारतीय खिलाड़ी एक साथ डेब्यू कर रहे थे. हालांकि, उसमें से एक खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया. मगर दूसरा मैच विनर बनकर सामने आया. उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी शिवम मावी ने अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला. 24 साल के इस गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से ऐसा कहर बरपाया की श्रीलंकाई बल्लेबाजों की आंखे चका-चौंध रह गई. देखते ही देखते इस गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट चटका दिए.
हुड्डा-अक्षर की साझेदारी…
दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने श्रीलंका के खिलाफ भारत के पहले टी-20 मैच में 35 गेंदों पर 68 रनों की नाबाद साझेदारी की. ये साझेदारी T20 में भारत के छठे विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी है. इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मार्च 2021 में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की 70 रन की साझेदारी सबसे ज्यादा है.
US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…
Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…
Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…
MS Dhoni IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2027 में खेलने को लेकर बड़ा…
'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…
Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…