Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Hockey WC India vs Wales: हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में अजेय रहा भारत, टीम इंडिया ने वेल्स को 4-2 से हराया

टीम इंडिया ने अपना तीसरा मैच वेल्स के खिलाफ जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. अब क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को क्रॉस ओवर मैच खेलना है.

Hockey India

Photo- Hockey India (@TheHockeyIndia)/ Twitter

Hockey WC India vs Wales: भारत ने वेल्स के खिलाफ चल रहे टूर्नामेंट का अपना तीसरा मैच 4-2 से जीत लिया है. टीम इंडिया को इस मैच में बड़े जीत की तलाश थी. लेकिन वेल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के मंसूबे पर पानी फेर दिया. वेल्स ने इस मुकाबले में मेजबान टीम को कड़ी टक्कर दी. अब रविवार को क्रॉसओवर में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. जबकि वेल्स के यादगार सफर का इस मुकाबले के साथ अंत हो गया.

शमशेर, आकाशदीप और हरमनप्रीत ने दागे गोल

टीम इंडिया के लिए पहला गोल शमशेर सिंह ने दागा. 21वें मिनट में इस खिलाड़ी ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया. इसके बाद आकाशदीप ने लगातार दो गोल किए. उन्होंने 32वें और 45वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाला. मैच के चौथे क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया.

सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म

वेल्स के खिलाफ मैच में इंडिया के पास सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुँचने का मौका था. लेकिन ऐसा तब संभव होता जब वेल्स के खिलाफ टीम इंडिया को 8-0 से जीत मिलती. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. भारत को जीत तो मिली लेकिन जिसकी उम्मीद थी वो नहीं हुआ.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital