खेल

‘वैभव का बल्ला, गेंदबाजों का हल्ला…’ तीसरे टी20 में 35 रन से पस्त हुआ जिम्बाब्वे, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

India Vs Zimbabwe 3rd T20: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के 3 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया है. रविवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर सीरीज पर अजेय रहते हुए कब्जा किया.

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पहली ही गेंद पर ओपनर ब्रायन बेनेट का विकेट खो दिया. इसके बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए. 65 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी जिम्बाब्वे के लिए 5वें विकेट के लिए रयान बर्ल और वेस्ली मधेवेरे ने 60 रन की पारी घोषित की. इसी साझेदारी की वजह से जिम्बाब्वे 150 के पार पहुंच सकी.

रयान बर्ल ने बनाये नाबाद 54 रन

जिम्बाब्वे की तरफ से रयान बर्ल एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो भारतीय गेंदबाजों का सामना कर सके. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बर्ल ने शानदार अर्धशतक लगाया. बर्ल 43 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा, बेन करन ने 20, डियोन मायर्स ने 19, मधेवेरे ने 28, और ब्रैड इवांस ने 14 रन बनाए. जिम्बाब्वे 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बना सकी और 35 रन से मैच हार गई.

192 रन बनायी थी भारतीय टीम

भारत की तरफ से मयंक यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे. मयंक ने 4 ओवर में यश ठाकुर ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2, अशोक शर्मा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1, रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें- ‘इस्तीफा मत कबूल कीजिए…’ NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए बीजेपी के फायरब्रांड विधायक

इससे पहले, भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे. भारत की तरफ से युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वैभव ने 49 गेंदों की अपनी पारी में 4 छक्के और 8 चौके लगाए. यह उनका दूसरा टी20 अर्धशतक था. वैभव ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 और तीसरे विकेट के लिए कप्तान अय्यर के साथ 50 रन की साझेदारी की थी. वैभव के अलावा ईशान किशन ने 26 गेंदों पर 29, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों पर 27 और रिंकू सिंह ने 14 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली थी.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

13 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

31 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

43 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

56 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago