-भारत एक्सप्रेस
Photo- BCCI Women (@BCCIWomen)/ Twitter
India Women Squad: भारतीय महिला चयन समिति ने शुक्रवार (2 दिसंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान किया. हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम को ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर के रूप में एक बड़ा झटका लगा है. बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि पूजा चोट के कारण बाहर हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 9 दिसंबर से मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टी20 सीरीज से महाराष्ट्र की बाएं हाथ की ऑलराउंडर देविका वैद्य चार से ज्यादा साल बाद टीम में वापसी करेंगी.
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवनी, देविका वैद्य, एस मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर) और हरलीन देओल.
ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का शेड्यूल
9 दिसंबर, पहला T-20- डी.वाई. पाटिल स्टेडियम
11 दिसंबर, दूसरा T-20 अंतरराष्ट्रीय – डी.वाई. पाटिल स्टेडियम
14 दिसंबर, तीसरा T-20 अंतरराष्ट्रीय – सीसीआई
17 दिसंबर, चौथा T-20- सीसीआई
20 दिसंबर, 5वां T-20I- सीसीआई
ये भी पढ़ें: PAK VS ENG: इंग्लिश बल्लेबाजों की तूफानी बल्लेबाजी देख, पाकिस्तानी महिला ने किया कातिलाना डांस … VIDEO वायरल
इस सीरीज का पहला और दूसरा मैच 9 और 11 दिसंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज के आखिरी तीन मैच 14, 17 और 20 दिसंबर को सीसीआई-ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे. मौजूदा समय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि, ऑलराउंडर पूजा की कमी टीम को जरूर खलेगी.
चोट के कारण पूजा वस्त्राकर टीम से बाहर
इस सीरीज में टीम इंडिया को पूजा वस्त्राकर के रूप में एक बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी पूजा चोट के कारण T-20 सीरीज से बाहर हो गई हैं. BCCI सचिव जय शाह ने बयान जारी कर इसकी घोषणा की. मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, देविका वैद्य जैसी युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है. घरेलू पिच पर टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी बेहतर है और मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ये सीरीज आसान नहीं रहने वाली है. 5 मैचों की टी20 सीरीज में अगर सबसे ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद फैंस और टीम को स्मृति मंधाना होंगी. क्योंकि टीम की हार और जीत इस खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर है.
-भारत एक्सप्रेस
Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…
Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…
US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…
LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के जरिए आप हर दिन…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…
Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…