Photo- BCCI Women (@BCCIWomen)/Twitter
India vs Australia T20I: हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने फाइनल में श्रीलंकाई टीम को 8 विकेट से हराकर बांग्लादेश में महिला एशिया कप 2022 जीता था. एशिया कप के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार (9 दिसंबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पांच टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम का सामना करेगी. स्टार बल्लेबाज शैफाली वर्मा पहले कुछ मैचों के लिए टीम का हिस्सा जरूर हैं. लेकिन उसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका में महिला U19 T20 विश्व कप के ओपनिंग सीजन में भारत की U19 टीम की कप्तानी करेंगी.
मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली टीम ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत को हराकर गोल्ड मेडल जीता. टीम इंडिया के पास ये बड़ा मौका होगा इस टीम से अपना पुराना हिसाब चुकता करने का. बता दें, ये पहला मौका होगा जब दोनों टीम पहली बार नए कोच के साथ इस सीरीज में उतरेगी. हाल ही में टीम इंडिया में बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी ऋषिकेश कानिटकर को दी गई है.
5 T20I मैच का शेड्यूल
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. 9 दिसंबर से 20 दिसंबर तक ये मुकाबले खेले जाएंगे.
ये भी पढ़ें: VIDEO PAK vs ENG: बेन स्टोक्स पर अबरार का प्रहार, गेंद देख इंग्लिश बल्लेबाज का चकरा गया माथा
पहला T20I मैच, 9 दिसंबर डीवाई पाटिल
दूसरा T20I मैच, 11 दिसंबर डीवाई पाटिल
तीसरा T20I मैच, 14 दिसंबर ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई
चौथा T20I मैच, 17 दिसंबर ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई
पाचवां T20I मैच, 20 दिसंबर ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई
ये सभी मुकाबले भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे.
भारतीय टीम स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवनी, देविका वैद्य, एस मेघना, ऋचा घोष और हरलीन देओल
ऑस्ट्रेलियाई टीम स्क्वॉड
एलिसा हीली (कप्तान), तहलिया मैकग्रा (उप कप्तान), डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, निकोला कैरी, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ, जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिसा पैरी, मेग शट और अनाबेल सदरलैंड
IND-W vs AUS-W टी20 मैच कब से शुरू होगा?
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच मैच शुक्रवार, 9 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.
इस मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट होगा.
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…