खेल

IND vs WI: भारत ने डोमिनिका टेस्ट में वेस्टइंडीज को चटाई धूल, डेब्यू मुकाबले में यशस्वी जायसवाल बने प्लेयर ऑफ द मैच

IND vs WI:भारत क्रिकेट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर है. टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज में सबसे पहले टेस्ट सीरीज का मुकाबला दोनों देशों के बीच खेला जा रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका में खेला गया. टीम इंडिया ने इस पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को एक पारी और 141 रनों से मात दे दी है. डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने कुल 387 गेंदों का सामना करते हुए 171 रनों की पारी खेली.

IND vs WI: रोहित ने जड़ा शतक तो अश्विन ने झटके 12 विकेट

डोमिनिका टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीड को करारी शिकस्त दी है. वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हालांकि, आर. अश्विनी और रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और उनकी टीम पहली पारी में मात्र 150 रन ही बना सकी. इस पारी में आर. अश्विन ने 5 तो जडेजा ने तीन विकेट झटके.
इसके बाद भारतीय टीम के बल्लेबाज बैटिंग करने विसंडर पार्क के क्रिकेट स्टेडियम में उतरे. कप्तान रोहित शर्मा ने 103 रनों की शतकीय पारी खेली. वहीं, अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल ने 171 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 421 रन बनाए और इसी रन पर अपनी पहली पारी को समाप्त करने की घोषणा कर दी. भारत ने तीसरे दिन वेस्टइंडीज के सामने 271 रनों की बढ़त का स्कोर का टारगेट दे दिया.

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम बहुत जल्द ही ऑल आउट हो गई और 130 रन ही बना सकी. इस पारी में आर. अश्विन ने 7 तो जडेजा ने दो विकेट लिए. इसके साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 141 रनों से हरा दिया. आर, अश्विन ने इस पहले टेस्ट मुकाबले में कुल 12 विकेट झटके.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना ने लिया ‘रौद्र रूप’ तो सेना का करना पड़ा आह्वान, जानिए बाढ़ से बेहाल राजधानी का क्या है हाल

भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11 टीम

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जड़ेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज- क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), तेगनारायण चंद्रपॉल, रेमन रीफर, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाज, जोशुआ दा सिल्वा (डब्ल्यू), जेसन होल्डर, रहकीम कॉर्नवाल, अल्जारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वारिकन

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

5 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

15 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

29 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

30 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

30 minutes ago