दुनिया

PM Modi France Visit: पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को चंदन का सितार, फर्स्ट लेडी को सिल्‍क की साड़ी तोहफे में भेंट की

PM Modi Gifts For Macron : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा बेहद ही खास रही. अपनी राजनयिक यात्रा के दौरान पीएम ने फ्रांस के साथ सांस्कृतिक संबंधों को भी आगे बढ़ाने का काम किया. पीएम ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रॉन, प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न, फ्रांसीसी नेशनल असेंबली के अध्यक्ष येल ब्रौन-पिवेट समेत कुछ अन्य लोगों को उपहार दिए, जोकि भारत के समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को दर्शाते हैं.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को सैंडलवुड सितार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को सैंडलवुड सितार भेंट की है. संगीत वाद्ययंत्र सितार की अनूठी प्रतिकृति शुद्ध चंदन से बनी है. चंदन की लकड़ी पर नक्काशी की कला एक उत्कृष्ट और प्राचीन शिल्प है जिसका अभ्यास दक्षिणी भारत में सदियों से किया जाता रहा है.

प्रथम महिला को सैंडलवुड बॉक्स में पोचमपल्ली इकत

पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन को सैंडलवुड बॉक्स में पोचमपल्ली इकत उपहार में दिया. भारत के तेलंगाना के पोचमपल्ली शहर का पोचमपल्ली रेशम इकत कपड़ा, भारत की समृद्ध कपड़ा विरासत का एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रमाण है. अपने जटिल डिजाइनों और जीवंत रंगों के लिए प्रसिद्ध, पोचमपल्ली रेशम इकत साड़ी भारत की सुंदरता, शिल्प कौशल और सांस्कृतिक विरासत को समाहित करती है, जो इसे वस्त्रों की दुनिया में एक सच्चा खजाना बनाती है.

प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ को ‘मार्बल इनले वर्क टेबल’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न को ‘मार्बल इनले वर्क टेबल’ उपहार में दिया. ‘मार्बल इनले वर्क’ अर्ध-कीमती पत्थरों का उपयोग करके संगमरमर पर की गई सबसे आकर्षक कलाकृतियों में से एक है. आधार संगमरमर राजस्थान के मकराना शहर में पाया जाता है, जो उच्च गुणवत्ता वाले संगमरमर के लिए प्रसिद्ध है. इस पर उपयोग किए गए अर्ध-कीमती पत्थर राजस्थान के विभिन्न हिस्सों और भारत के अन्य शहरों से खरीदे जाते हैं.

असेंबली के अध्यक्ष को ‘सिल्क कश्मीरी कालीन’

पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रेंच नेशनल असेंबली के अध्यक्ष येल ब्रॉन-पिवेट को हाथ से बुना हुआ ‘सिल्क कश्मीरी कालीन’ उपहार में दिया. कश्मीर के हाथ से बुने रेशम के कालीन अपनी कोमलता और शिल्प कौशल के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। सिल्क कश्मीरी कालीन के रंग और इसकी जटिल गांठें इसे किसी भी अन्य कालीन से अलग करती हैं.

इसे भी पढ़ें: PM Modi France Visit: PM मोदी की पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक, दोनों देशों में कई समझौते, पीएम ने कहा- भारत और फ्रांस नेचुरल पार्टनर

इसके अलावा पीएम मोदी ने फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर (Gerard Larcher) को चंदन की हाथ से बनाई गई हाथी की मूर्ति भेंट की. बता दें कि फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी के शुक्रवार को फ्रांस के बैस्टिल दिवस समारोह के दौरान पीएम मोदी को सम्मानित किया गया.

Rohit Rai

Recent Posts

“अक्षरा मेरी बच्ची, बाबू और बेटा जैसी…” पवन सिंह ने मांगी माफी, जानिए क्या बोले पावर स्टार?

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…

20 minutes ago

‘ये कायर लोग हैं’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर CM फडणवीस का अल्टीमेटम, बोले- किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…

22 minutes ago

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

37 minutes ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

51 minutes ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

1 hour ago

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

1 hour ago