खेल

Asian Games 2023 में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल

Asian Games: चीन के हांगझऊ में चल रहे 19वें एशियाई गेम्स में भारतीय मेंस टीम ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है. फाइनल मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान की टीम से हुई थी. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद अफगानिस्तान की टीम बैटिंग करने आई. अफगानिस्तान की पारी के दौरान अचानक बारिश आ गई. इसके बाद तय समय तक दोबारा खेल नहीं शुरू हो पाया. इसके बाद मैच अधिकारियों ने भारत के बेहतर रैंकिंग होने के कारण गोल्ड मेडल देने का फैसला किया. वहीं अफगान टीम को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा.

मेडल गेम्स में बारिश बनी बाधा

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए आज भारत और अफगानिस्तान के हुए मैच के दौरान बारिश ने खलल डाल दी. बारिश के कारण मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ. टीम इंडिया के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई लेकिन टीम की शुरुआत काफी खराब रही. अफगान टीम ने अपना पहला विकेट 12 रन के स्कोर पर गंवा दिए. वहीं एक छोड़ पर टीके शहीदुल्लाह कमाल दूसरे छोड़ पर पारी संभालते हुए टीम को गति देने का प्रयास किया. खेल ठीक चल रहा था. टीम का स्कोर 18.5 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन हो चुका था, तभी बारिश शुरू हो गई. उसके बाद मैच को रोकना पड़ा.

ये भी पढ़ें- Asian Games 2023 में भारत ने बनाया कीर्तिमान, 100 मेडल कंफर्म, बदला 72 साल का इतिहास

महिला क्रिकेट टीम भी जीत चुकी है गोल्ड

लगातार बारिश के कारण मैच आगे नहीं हो सका. तब मैच अधिकारियों ने बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारतीय टीम को गोल्ड मेडल देने का फैसला किया. बता दें कि पुरुष क्रिकेट टीम के गोल्ड जीतने से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. बता दें कि अब तक एशियन गेम्स में भारतीय दल ने 105 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. इसमें स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक शामिल है. आज खेल का 14वां दिन है. अभी एशियन गेम्स खत्म होने में एक दिन शेष रह गये हैं. ऐसे में मेडल की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.

Vikash Jha

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

29 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

33 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

42 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

55 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago